DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो घटना में दो की गई जान: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक ने तोड़ा दम तो कुएं से पानी निकाल रही बच्ची भी समा गई मौत के मुंह में

बालोद। बालोद जिले से दो मौत का मामला सामने आया है। एक सड़क हादसे से संबंधित है तो दूसरा बच्ची के कुएं में डूबने से संबंधित। जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर जम्ही टोल प्लाजा के पास अज्ञात तक की टक्कर से किल्लेकोड़ा निवासी प्रीतम कुमार पिता शिवचरण की बीती रात को मौत हो गई। पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने बताया किसी अज्ञात ट्रक ने युवक को टक्कर मारी थी। जो कि बाइक से जा रहा था। हादसे के बाद युवक काफी गंभीर अवस्था में घायल पड़ा था। मौके पर ही उसकी मौत हुई थी या अस्पताल पहुंचने तक मौत हुई कुछ कह नहीं सकते। लेकिन जब हादसा हुआ तो युवक अचेत अवस्था में था हिल डुल नहीं रहा था। इससे अंदाजा भी है कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। हालांकि डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में 108 के द्वारा उसे पहुंचाने के बाद मौत की पुष्टि की। वही घटनास्थल पर दूसरी गाड़ी का एक नंबर प्लेट भी पड़ा हुआ था। जिसके आधार पर पुलिस टक्कर मारने वाली गाड़ी और वाहन चालक की तलाश कर रही है। इधर दूसरी घटना गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम खल्लारी में हुई है। जहां पर 12 साल की एक बच्ची कुएं से पानी निकालने के दौरान बाल्टी खींचते समय मौत के मुंह में समा गई जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है। जहां छठवीं कक्षा की छात्रा योग्यता साहू अपने घर के बाड़ी में नहाने के लिए गई थी और इस दौरान वह बाल्टी से पानी निकाल रही थी। पानी से भरे बाल्टी का वजन इतना ज्यादा हो गया कि बच्ची उसे बाहर खींच नहीं पाई और खुद कुएं के अंदर जा गिरी। इधर घर वालों को तत्काल घटना की जानकारी नहीं थी। करीब दो घंटे तक बच्ची नजर नहीं आने पर इधर-उधर ढूंढना शुरू किए । कुछ घंटे बाद कुएं के पास जब परिजनों को बाल्टी नहीं दिखा तो आशंका का हुई कि कहीं बच्ची कुएं के पास तो नहीं गई थी। बच्ची के पिता तामेश्वर साहू सहित अन्य ग्रामीण तत्काल फिर कुएं से बाल्टी निकालने का कांटा लेकर कुएं में तलाश शुरू की। इस दौरान कांटे में बच्ची का बाल फंस गया और पता चला की बच्ची कुएं में ही गिरी पड़ी है। मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार जिस कुएं के पास घटना हुई उसमें कोई सुरक्षा घेरा तक नहीं था। थाना प्रभारी गुंडरदेही मनीष शिंडे के अनुसार कुएं में सुरक्षा घेरा ना होना भी इस घटना की वजह है। घर वालों को इस बात का ध्यान रखना था । मर्ग कायम कर विवेचना जारी है।

You cannot copy content of this page