DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चैत्र नवरात्रि के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से नवरात्रि पर्व के आयोजन हेतु किया गया मार्ग परिवर्तित, देखिए किधर से पड़ेगा जाना….

गंगा मैय्या झलमला मंदिर झलमला से गुजरने वाले बड़ी माल वाहक वाहन चालकों से पुलिस ने की अपील: परिवर्तित मार्ग का करे उपयोग

बालोद पुलिस की दर्शनार्थियों से अपील: निर्धारित स्थानों पर ही करे वाहनों की पार्किंग

बालोद । पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, देवांश सिंह राठौर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जिला बालोद एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में गंगा मैय्या मंदिर झलमला में चैत्र नवरात्रि पर्व दिनांक 30.03.2025 से 06.04.2025 तक ज्योति कलश स्थापना, विभिन्न कार्यक्रमों एवं मेला का आयोजन होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, आम नगारिकों एवं दर्शनार्थियों की भीड़-भाड़ होने की संभावना को देखते हुए चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर गंगा मैय्या मंदिर झलमला बालोद में सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु रूट डायवर्सन चार्ट बनाया गया है।

रूट डायर्वन इस प्रकार है-

धमतरी तरफ से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन धमतरी-गुरूर-झलमला तिराहा-पड़कीभाठ बायपॉस-पाररास होते हुए बटेरा चौक लोहारा से गतव्य स्थान के लिए आगे बढ़ेंगे। दुर्ग से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन दुर्ग-गुण्डरदेही-पड़कीभाठ-बायपास होते हुए बटेरा चौक लोहारा से गतव्य स्थान के लिए आगे बढ़ेंगे। राजहरा की ओर से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन राजहरा-कुसुमकसा-बटेरा चौक लोहारा-पाररास बायपॉस-पड़कीभाठ होते हुए गतव्य स्थान के लिए आगे बढ़ेंगे। इसी प्रकार राजनांदगांव की ओर से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन राजनांदगांव-लोहारा-बटेराचौक-पाररास बायपॉस-पड़कीभाठ होते हुए गतव्य स्थान के लिए आगे बढ़ेंगे। उपरोक्त रूट डायवर्सन चार्ट सभी बड़ी मालवाहक वाहनों के लिए दिनांक 30.03.2025 से 06.04.2025 तक लागू रहेगा।

कहां पर होगी पार्किंग व्यवस्था

गंगा मैय्या परिसर झलमला बालोद में आने वाले वाहन चालको एवं श्रद्धालुओं के लिए 04 स्थानों में पार्किंग स्थान बनाया गया है। धमतरी गुरूर की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों “पुलिस कॉलोनी परिसर” झलमला में पार्किंग करेंगे। दुर्ग गुण्डरदेही की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों हेतु “झलमला बाजार चौक” में पार्किंग करेंगे एवं राजहरा राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन “सिवनी मैदान पार्किंग” एवं “बालोद बाजार” हीरापुर जाने मोड़ के सामने पार्किंग करेंगे। दर्शनार्थियों एवं आम जनता से यातायात पुलिस बालोद ने अपील की है कि निर्धारित स्थानों में ही वाहनों की पार्किंग करें, निर्धारित पार्किंग स्थानों में ही वाहन पर्किंग कर सवारी उतारें, बड़ी मालवाहक वाहन चालक परिचालक एवं मालिक परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें, यातायात व्यवस्था बनाने एवं शांतिपूर्ण तरीके से चैत्र नवरात्रि पर्व के आयोजन हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद का सहयोग करें। अधिक जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बालोद 94791-91160, यातायात कार्यालय बालोद 77492-23817 पर संपर्क करें।

You cannot copy content of this page