DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पानी की समस्या हुई तो कर सकते हैं इन नंबरों पर शिकायत: जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने कंट्रोल रूम स्थापित

बालोद। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान मैदानी स्तर पर पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा जिले में पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला स्तर, उपखण्ड एवं विकासखण्डवार कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सुक्रांत साहू ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड बालोद में स्थापित किया गया है जिसके प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार संभागीय लेखा अधिकारी (मोबाईल नंबर 9911689455) है। विकासखण्ड डौण्डी एवं डौण्डीलोहारा हेतु प्रभारी श्री नितिन ठाकुर सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 8878070001), विकासखण्ड बालोद एवं गुरूर हेतु प्रभारी श्री सुरेेश वर्मा सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 9340503357) और विकासखण्ड गुण्डरदेही हेतु प्रभारी श्री एस. आर. ठाकुर सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 9424237034) है। उन्होंने बताया कि बालोद विकासखण्ड हेतु प्रभारी श्रीमती योगेश्वरी जोशी उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 9753032694), गुरूर विकासखण्ड हेतु प्रभारी श्री चन्द्रहास चंद्रवंशी उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 9424135918), डौण्डी विकासखण्ड हेतु प्रभारी श्री अनुज भुआर्य उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 9425200867), डौण्डीलोहारा विकासखण्ड हेतु प्रभारी श्री तेजराम सिन्हा उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 8085954233) और गुण्डरदेही विकासखण्ड हेतु प्रभारी श्रीमती तृप्ति ठाकुर उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 9109717327) व श्रीमती प्रियंका धु्रवे उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर91-9713545218) है। कार्यपालन अभियंता श्री साहू ने बताया कि उपरोक्त प्रभारियों से दर्शाए गए नंबर पर संपर्क न होने की स्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड बालोद के सहायक अभियंता श्री जितेन्द्र कुमार संभागीय लेखाधिकारी के मोबाईल नंबर 9911689455 पर सम्पर्क किया किया जा सकता है। बिगड़े हैण्डपंप की सूचना जनसाधारण द्वारा टोल फ्री नम्बर 18002330008 पर दी जा सकती है।

You cannot copy content of this page