DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा रक्तदाता संगठन मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी ने मनाया अपना तृतीय स्थापना दिवस,61 यूनिट ब्लड शहीद सेंटर राजहरा को किया दान

बालोद। युवा रक्तदाता संगठन मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी ने अपना तृतीय स्थापना दिवस मनाया। संस्था के स्थापना दिवस के अवसर में मोहला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर (गौरव जैन, डॉक्टर) एवं डीबी ग्रुप के सौजन्य में युवा रक्तदाता संगठन द्वारा आयोजित किया गया।

जिसमें 61 यूनिट ब्लड शहीद ब्लड सेंटर दल्लीराजहरा को सौंपा गया और संस्था द्वारा शिविर में नए रक्तमित्र एवं सभी रक्तदाताओं का आभार व कार्यकर्ताओ को बधाई शुभकामनाएं दिया गया।

शहीद ब्लड बैंक दल्लीराजहरा द्वारा हेलमेट, प्रमाण पत्र एवं संस्था के माध्यम से सम्मान किया गया और बताया गया कि यातायात सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि यह दुर्घटना के समय सिर को होने वाली गंभीर चोटों से बचाता है, हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में जानमाल की क्षति को कम करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम का शुभारंभ मोहला नगर के संजय जैन (समाजसेवी) एवं पारस सोनी (डॉक्टर) और संस्था के संयोजक परवीन पटेल के करकमलों द्वारा किया गया। साथ ही इस आयोजन में नम्रता सिंह (जिला पंचायत अध्यक्ष) हेमदास मंडावी , लिमेश रावटे , करण माहला , सुनील निर्मलकर, गोविंदा भैंसारे , लोमस चौरके , संतराम मरकाम , किशन , मनोज यादव , योगेश लाठिया , प्रदीप उसेंडी, एवं पूरी टीम के सदस्य और दल्लीराजहरा डीबी ग्रुप से दीपक साहू (संयोजक), नियाज़ भाई, सुमित जैन, दानेश्वर आर्य, संतोष रात्रे , सूरज गुप्ता, सत्यम ब्लड ग्रुप संयोजक चित्रांगण साहू, नीलकंठ कोमरे , अंकुश देवांगन और ब्लड बैंक टीम से किरण करियारे, निकिता एवं अन्य सदस्य, साथ ही मोहला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के समस्त स्टॉपगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page