बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्राभांठा में सिन्हा परिवार एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में नवरात्र के अवसर पर श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ज्योति कलश स्थापना भी होगी। भागवत के प्रवचनकर्ता वेदांत केसरी मानस मर्मज्ञ स्वामी चंद्रकांत शर्मा भिलाई निवासी होंगे। समाजसेवी व आयोजक राजेश सिन्हा ने बताया कि 30 मार्च से शुरू हो रहे इस कथा प्रसंग के तहत पहले दिन ज्योति कलश स्थापना होगी फिर मंगलाचरण, भागवत महामात्य,31 मार्च को मीमांसा दर्शन, 1 अप्रैल को न्याय दर्शन, 2 अप्रैल को श्रृंगार पंचमी, सांख्य दर्शन, वैशेषिक, 30अप्रैल को योग दर्शन,4अप्रैल को वेदांत दर्शन, 5 अप्रैल को महाअष्टमी, हवन पूजन, 6 अप्रैल को जीवन मुक्त, गीता दर्पण होगा। उपरोक्त अनुसार प्रतिदिन प्रवचन होंगे। प्रवचन का समय सुबह 10 से 12:30 बजे और दोपहर 2 से 5:30 बजे तक निर्धारित है।
