बालोद। बालोद से राजनांदगांव मार्ग पर स्थित बंजारी धाम जुंगेरा में मां बंजारी धाम वटकेश्वर महादेव समिति एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में इस बार नवरात्र पर 9 दिनों तक माता सेवा के साथ-साथ 29 मार्च से 6 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें कथा वाचक पंडित मुरलीधर उपाध्याय होंगे। कथा स्थल मां बंजारी धाम है। कथा समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार साहू ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस नवरात्रि में भी ज्योत प्रज्वलित और जवारा स्थापना होगा। साथ ही भागवत महापुराण कथा का आयोजन रखा गया है।मनोकामना ज्योति एवं ज्वारा स्थापना 30 मार्च को सुबह 11:36 बजे होगा। पंचमी पूजा 2 अप्रैल को शाम 6 बजे होगी। अष्टमी हवन एवं नौ कन्या भोज 5 अप्रैल को शाम 4 बजे से होगी। विसर्जन एवं शोभा यात्रा 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे से निकलेगी। 5 अप्रैल को महाप्रसादी, अष्टमी भंडारा का आयोजन भी किया गया है। आयोजन की तैयारी में समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष बालकृष्ण साहू, डी. कौशिक, सचिव डॉ राजेश चंद्राकर, कोषाध्यक्ष चंद्र कुमार, सहसचिव श्रवण साहू, पुजारी पंडित दिनेश द्विवेदी, प्रचार मंत्री मनोज कुमार साहू, संरक्षक दुर्जन साहू, केशव साहू, लालसाय, गोपाल सूर्यवंशी, हरख साहू, नीलम कोठारी, भगवती साहू, मोहित साहू आदि जुटे हुए हैं। कथा प्रसंग की बात करें तो 29 मार्च को कलश यात्रा और वेदी पूजन होगा। 30 मार्च को भागवत महामात्य कथा, शुक परीक्षित जन्म, 31 मार्च को सृष्टि संवर्धन, सती शिवचरित्र , 1 अप्रैल को ध्रुव चरित्र, जड़ भरत, प्रहलाद चरित्र, 2 अप्रैल को गजेंद्र मोक्ष, कृष्ण जन्म, 3 अप्रैल को माखन चोरी लीला, 4 अप्रैल को महाराश, रुक्मणी विवाह ,5 अप्रैल को सुदामा चरित्र की कथा बताई जाएगी। साथ ही चढ़ोत्तरी व शोभायात्रा निकलेगी। 6 अप्रैल को गीता, तुलसी वर्षा, पूर्णाहुति यज्ञ का कार्यक्रम होगा।
बंजारी धाम जुंगेरा में नवरात्र पर होगा नौ दिवसीय माता सेवा के साथ भागवत महापुराण कथा का आयोजन, पंडित मुरलीधर उपाध्याय सुनाएंगे कथा
