DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चंदनबिरही और खेरूद में हुआ ग्रामीण स्तरीय “कर्मा जयंती महोत्सव”

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम चंदनबिरही एवं खेरूद में ग्रामीण स्तरीय “कर्मा जयंती महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होकर माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समाज क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना की व समाज के पदाधिकारीयों, सदस्यों का आतिथ्य सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी कर्मा माता की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। कहा कि संगठन एवं समर्पण में ही शक्ति है। भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए कार्य करने का आव्हान किया ऐसे सामाजिक आयोजन की हमारे संस्कृतिक को बल प्रदान कर हमारे आने वाले पीढियों को प्रेरणा प्रदान करता है।कार्यक्रम में उमाशंकर साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज अर्जुंदा, संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, शैलेंद्र साहू , तामेश्वर ठाकुर , किरण तारम जनपद सदस्य, प्रेम कुमार गोरे , नरेंद्र कुमार , भगवती ठाकुर , भारत यादव , देवकी साहू , धर्म बाई साहू , तामेश्वरी साहू , शिव कुमार साहू, रामनिवास साहू , रमेश कुमार साहू , चेतराम साहू, गोकुल साहू , राजेश कुमार साहू , योगेश कुमार , सागर साहू , तरुण पारकर , गीतांजलि साहू , गिरधर कुमार साहू , दानेश्वर प्रसाद साहू , गोपी राम साहू , महादेव साहू , सुरेंद्र साहू सहित पदाधिकारी एवं साहू समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page