DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवरात्र के नौ दिनों में जिले में मांस मटन मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की गई मांग

बालोद। नवरात्र को देखते हुए मांस मटन मछली इत्यादि पर पूरी तरह बिक्री बंद करने की मांग को लेकर हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुणनाथ योगी के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि 30 मार्च को चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है। नवरात्र हिंदू सनातन धर्म का पावन पर्व है । बालोद शहर और आसपास के ग्रामीणों द्वारा यह पर बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। परंतु इस त्यौहार में मांस मटन और मछली की बिक्री चालू रहती है। जिससे हिंदू धर्म की आस्था पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए कलेक्टर से मांग की गई की नवरात्रि पर मांस मटन मछली आदि की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए ।हिन्द सेना छत्तीसगढ़ मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने कहा कि बालोद नगर के चारो तरफ माता रानी विराजमान है। जैसे माँ गंगा मैया, माँ बंजारी,माँ शीतला, माँ महामाया,माँ रानी माँ, माँ सियादेही । लाखों लोगों की यहां आस्था है। हिंदू सनातन धर्म का पर्व है। साथ ही रामनवमी भी है इसलिए इस बार पूरे 9 दिनों के लिए मास मछली की बिक्री बंद करने का निवेदन जिलाधीश से किया गया। आवेदन देने वालो में आर्य सनातन समाज के प्रदेश संचालक राकेश जोशी,माँ क़ामधेनु सेवा दल बालोद जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्रिय , कोंडेकशा से प्रेम चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page