DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देश सेवा में बढ़ता जा रहा बालोद जिले के युवाओं का रुझान, अग्निवीर में हुए चयनित, गांव में खुशी की लहर

बालोद। बालोद जिले के कई होनहार और मेहनती युवाओं ने अग्निवीर भर्ती में सफलता प्राप्त कर देशसेवा के पथ पर कदम बढ़ाया है। इनमें राहुल कुमार इस्दा (ग्राम- चिलमगोटा, रेंगाडबरी), आशीष कुमार साहू (ग्राम- खरथूली), मुकेश कुमार साहू (ग्राम- खैरवाही) और गिरधर कुमार सिन्हा (ग्राम- झींका, अर्जुंदा) का नाम शामिल है। इन युवाओं की सफलता से परिवार, मित्र मंडल और पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। उनके मित्र करण साहू ने बताया उक्त सभी चयनित युवा वर्तमान में साइंस कॉलेज, दुर्ग में एनसीसी आर्मी विंग (37 BN NCC) के अंतर्गत कैडेट के रूप में प्रशिक्षण ले रहे थे। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सेना में जाने के लिए प्रेरित किया है। इन युवाओं के अग्निवीर में चयन होने से गांव में खुशी का माहौल है। सभी ने इन चयनित अग्निवीरों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इन युवाओं की मेहनत और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और प्रेरणा की भावना जागृत हुई है।

You cannot copy content of this page