DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मिर्रीटोला में हुआ कर्मा जयंती उत्सव, शामिल हुई जनपद अध्यक्ष सुनीता संजय साहू

गुरूर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम मिर्रीटोला (पुरूर) में मां कर्मा जयंती उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसके मुख्य अतिथि जनपद पंचायत गुरुर के अध्यक्ष सुनीता संजय साहू थी। अध्यक्षता परिक्षेत्रीय साहू संघ गुरूर के अध्यक्ष मिथलेश ग्वालेंद्र ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच हीरामणि केजूराम साहू थी। विशेष अतिथि पूर्व सरपंच सुकृति जितेंद्र यादव, सुलोचना साहू, उमा देवी माला, कुंवर सिंह नागवंशी कीर्तन राम माला, जगत राम गजपल्ला, साकेश साहू आदि मौजूद रहे। आयोजन के तहत सुबह कलश शोभा यात्रा निकाली गई। दोपहर में अतिथि स्वागत और उद्बोधन हुआ। आयोजन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष मनोहर लाल साहू, सचिव धनीराम साहू, उपाध्यक्ष कुलेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष दिव्यांशु माला, सह सचिव गोपाल साहू, सहित समस्त पदाधिकारी सदस्यों और ग्रामीण साहू समाज का विशेष योगदान रहा
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई जनपद अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने आयोजन में महिलाओं की सहभागिता की सराहना की। साथ ही समाज को एकजुट रहने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने भक्त माता कर्मा की महिमा, उनके त्यागमयी जीवन और भक्ति के मार्ग पर प्रकाश डाला तो वही कहा कि माता कर्मा केवल साहू समाज की नहीं बल्कि पूरे समाज की प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अपने जीवन में भक्ति, सेवा और समर्पण की जो मिसाल पेश की है वह आज भी समाज के लिए मार्गदर्शन बनी हुई है। उनके भक्ति, सेवा और समर्पण की भावना को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। समाज में एकता, सद्भावना और समर्पण की भावना बनाए रखने के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करना आवश्यक है।

You cannot copy content of this page