DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत ‘ उन्मुखीकरण कार्यक्रम’ का हुआ आयोजन

बालोद। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा बालोद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रकोष्ठ द्वारा ‘उन्मुखीकरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम का उद्देश्य द्वितीय सेमेस्टर के नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराना था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. समीर दशपुत्रे द्वारा द्वितीय सेमेस्टर में GE एवं SEC विषय के चयन एवं सतत् आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत क्रेडिट खाता की जानकारी, महाविद्यालय में संचालित कौशल विकास क्षमता कार्यशाला में भाग लेने एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ की सदस्य श्रीमती दीपिका कंवर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में IQAC संयोजक डॉ. अरुणा साव, प्रभा शर्मा, डॉ. राजकुमारी गजपाल, विकास साहू , मनोज साहू , राष्ट्रीय शिक्षा नीति एंबेसडर बी.एस.सी से मुक्ता देवांगन, बी.ए. से लोकेंद्र कुमार एवं द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page