DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परिक्षेत्रीय कर्मा जयंती कार्यक्रम परसदा में 28 को, जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू लगवा रही निशुल्क मेडिकल कैंप

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम परसदा (जगन्नाथपुर) में 28 मार्च को परिक्षेत्रीय कर्मा जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू एवं माटी युवा कल्याण संगठन छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में साहू सहित सर्व समाज के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जहां पर लोगों का निशुल्क बीपी, शुगर जांच के साथ निशुल्क दवाई, नरसिंह अस्पताल बालोद के शिशु रोग, स्त्री रोग एवं अन्य रोग विशेषज्ञ द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू की मीडिया प्रभारी माधुरी यादव ने बताया कि उक्त कार्यक्रम की तैयारी हेतु विगत दिनों परसदा में बैठक भी रखी गई थी। जिसमें पहुंची जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू व माटी युवा कल्याण संगठन के वैभव साहू ने समाज के समक्ष सुझाव रखा था कि कर्मा जयंती कार्यक्रम के तहत वे निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर जनहित का एक कार्य करना चाहते हैं। ताकि इसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिले। उक्त तैयारी बैठक में समाज ने उनके इस प्रस्ताव की सहमति दी थी। जिसके बाद परसदा में अब 28 मार्च को कर्मा जयंती के अवसर पर उक्त कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले भी माटी युवा कल्याण संगठन द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर जरूरतमंदों की मदद की जा चुकी है।

You cannot copy content of this page