DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विभिन्न गांव के कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद विधानसभा के ग्राम बोरगहन (अ),हथौद एवं मडि़यापार में ग्रामीण स्तरीय ” कर्मा जयंती महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होकर माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी कर्मा माता की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि संगठन एवं समर्पण में ही शक्ति है। भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए कार्य करने का आव्हान किया। उक्त कार्यक्रम में सियाराम सार्वा ,कल्याण सिंह साहू ,भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, मंगल राम साहू , हरिशंकर साहू ,ममता चन्द्राकर पूर्व जनपद सदस्य, भूपेश नायक जनपद सदस्य, तरुण पारकर , सागर साहू , पुष्प लता बघेल , भगवान दास साहू , भानु राम साहू , ईश्वर लाल साहू , सिया राम भोलेश्वर साहू , ओम प्रकाश साहू , कौशल्या साहू सहित पदाधिकारी एवं साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसी तरह बुधवार को विधायक कुंवर सिंह निषाद गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम बोदल में ग्रामीण स्तरीय ” कर्मा जयंती महोत्सव” में भी शामिल होकर माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की।उक्त कार्यक्रम में भोजराज साहू, रामेश्वर चंद्राकर जनपद सदस्य, बल्दूराम साहू , चित्रलेखा अविनाश गंजीर सरपंच, रोहित कुमार साहू, भूखन लाल साहू, ताम्रध्यक्ष साहू, अग्रसेन साहू, बुधन्तीन साहू, गोवर्धन साहू, कृष्ण प्रसाद साहू, दुर्गेश साहू ,मुकेश साहू ,नरेश कुमार साहू ,जीवन साहू, राखी साहू , तुलेश्वरी साहू सहित पदाधिकारी एवं साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page