DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग: किराए में ऑटो लेकर भिलाई से बालोद लूटपाट करने पहुंचे थे चार आरोपी,तहसीलदार को बनाया शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आटो में बैठाकर तहसीलदार के साथ किए थे लूट की घटना को अंजाम, आरोपियों द्वारा कई जिलो में किए है लूट की वारदात

बालोद। बालोद तहसीलदार के साथ हुई लूट की घटना के मामले में बालोद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। 22 मार्च को सूचना मिली थी कि एक्सीस बैंक बालोद के पास प्रार्थी तहसीलदार जय स्तंभ चौक से मधु चैक की ओर पैदल जा रहा था। तभी एक आटो में 4 लोग वहा आएं और प्रार्थी से स्टेट बैंक कहां है पूछने लगे और प्रार्थी को आटो में बैठा कर उसे चाकू दिखाकर उसके पास रखे पर्स को लूट कर 04 लोग आटो से फरार हो गए। उक्त घटना की सूचना पर एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर व एसडीओपी राजेश बागडे ,थाना प्रभारी बालोद रविशकर पाण्डेय के द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घटना का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर उक्त लूट के अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना बालोद व साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर लगाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में धारा 309(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक, एसआर भगत के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर व एसडीओपी राजेश बागडे के नेतृत्व में थाना प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय के द्वारा लूट के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम गठित कर आरोपियों के बारे में घटना स्थल पर लगे व आसपास के सीसीटीवी कैमरा की जानकारी त्रिनयन एप के माध्यम से फुटेज को बारीकी से एनालिसिस करने पर 4 संदिग्ध लोगो की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियो के पतासाजी हेतु टीम बालोद से गुण्डरदेही ,दुर्ग तक का सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को चेक कर एनालिसिस किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की जानकारी टीम द्वारा लिया जा रहा था। इस बीच 23 मार्च को मुखबिर से सूचना मिला की बालोद बस स्टैण्ड के पास एक आटो जिसमें 04 लोग संदिग्ध अवस्था में है। सूचना मिलते ही बालोद थाना एवं साइबर सेल से टीम वहां पहुच कर आटो और उसमें बैठे 4 आरोपियों को पकड़ थाना लाया गया। 4 आरोपियों से पूछताछ करने पर ये सभी भिलाई जिला दुर्ग के निवासी होना बताए और उन्हीं के द्वारा 22 मार्च को भिलाई से आटो को किराये में लेकर बालोद आना और लूट की घटना को करना कबूल किया गया। ये सभी इस प्रकार के लूट की घटना अन्य जिलो में करना बताया। जिसकी जांच की जा रही है।

इन 4 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

  1. सोमनाथ शुक्ला पिता धरम कुमार शुक्ला उम्र 28 वर्ष पता मंगल बाजार के पास जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग (छ.ग.)
  2. हरदीप सिंह पिता चरणजीत सिंह उम्र 35 वर्ष पता अटल आवास जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग (छ.ग.)
  3. वाय जानकी राव पिता वाय कामराज उम्र 48 वर्ष पता आईटीआई ग्राउण्ड खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग (छ.ग.)
  4. मुकेश चद्रवंशी पिता हुकुम चंद्रवंशी उम्र 18 साल पता ग्राम लिटिया जालबांधा थाना बोरी जिला दुर्ग (छ.ग.)

पहले भी जा चुके जेल

आरोपी सोमनाथ शुक्ला और हरदीप सिंह पूर्व में राजनांदगांव में लूट के प्रकरण में जेल जा चुके है। आरोपियों से नगदी रकम 5500 रूपये, 01 नग चाकू ,घटना में प्रयुक्त एक ऑटो जब्त किया गया।

पतासाजी व गिरफ्तारी में इनकी रही विशेष भूमिका

थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक दूर्योधन यादव, आरक्षक आकाश दुबे, मोहन कोकिला, बनवाली साहू, संजय सोनी,योगेन्द्र तामसकर ,देवेन्द्र वर्मा,उमाशंकर,शमलेश साहू सहित थाना गुण्डरेदही से प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र , भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक आकाश सोनी संदीप यादव, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, भोप सिंह साहू, पूरन देवांगन, योगेश पटेल, मिथलेश यादव, गुलझारी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page