DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में रफ्तार का कहर जारी: लगातार हो रहे हैं सड़क हादसे, अब गुण्डरदेही में हाईवा की चपेट में आया बाइक चालक, पैर टूटा

बालोद। बालोद जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। एक ओर जहां यातायात और पुलिस की टीम लोगों को जागरूक करने में लगी हुई है वहीं लापरवाह बरतने वालों के खिलाफ चालान काटने सहित कानूनी कार्रवाई जारी है। तो दूसरी ओर लापरवाही के चलते लोग अपनी जान गवा रहे हैं। लगातार यहां हर दूसरे दिन सड़क हादसे देखने को मिल रहें हैं। जिसमें कोई गंभीर घायल हो रहा है तो कोई मौत के मुंह में समा रहा है। जहां बीती रात को डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम गंगोलीडीही के पास पिकअप पलटने से 17 ग्रामीण घायल हो गए तो वहीं रविवार को शाम को गुण्डरदेही के मुख्य चौराहे पर एक हाईवा और बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसका एक पैर टूट गया। उक्त युवक जामुल भिलाई का निवासी नितेश कुमार बताया जा रहा है। जिसका गुण्डरदेही अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग रिफर किया गया है। उक्त घटना के बाद यातायात व्यवस्था संभालने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी मनीष शिंडे सहित अन्य स्टाफ डटे रहे। हाईवा के नीचे बाइक अंदर घुसी पड़ी थी ।जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक धमतरी की ओर से आ रहा था तो वही हाईवा गुंडरदेही से धमतरी की ओर जा रही थी तो वहीं इधर डौंडी क्षेत्र के ग्राम गंगोली डीही में हुई घटना में 14 घायलों में चार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद ज्यादा गंभीर घायलों को अन्य अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त ग्रामीण एक शादी डौंडी ब्लॉक के ग्राम मर्रामखेड़ा गांव में शामिल होने गए थे। जहां से वह वापस लौट रहे थे। तभी डौंडी उकारी मार्ग के आगे गंगोलीडीही के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस पिकअप में 25 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से करीब 17 ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बता दे कि इसके कुछ दिन पहले भी बालोद से धमतरी मार्ग पर सांकरा और जमरूवा के बीच भी सड़क हादसे में दो युवक और एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हुई थी।

You cannot copy content of this page