DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रामायणी सांसद के नाम से देशभर में सुशोभित पूर्व सांसद मोहन मंडावी की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की तारीफ़

बालोद। दिल्ली प्रवास के दौरान शुक्रवार को देश भर में रामायणी सांसद के नाम से सुशोभित कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान श्री मंडावी ने केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों व समाज के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की व उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद मोहन मंडावी के 100% उपस्थिति देकर देश के सबसे सजग सांसद बनने के रिकॉर्ड,विकास कार्य, 25 हज़ार रामायण मंडलियों व 54 हज़ार परिवारों में श्रीरामचरितमानस ग्रन्थ वितरण के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मानवीय तत्व स्थापित करने के लिए जनजागरण कार्यों की सराहना की। इस दौरान पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास व संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया।

You cannot copy content of this page