DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद धमतरी मार्ग पर हादसा, सांकरा और जमरूवा के बीच पुल के पास बाइक सवार दो युवक और मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, देखें पूरी खबर

देखिए घटना स्थल की पूरी वीडियो

बालोद। बालोद से धमतरी जाने वाले मार्ग पर सांकरा (करहीभदर) और जमरूवा के बीच स्थित एक मोड़ के पास तीन बाइक सवार आपस में टकरा गए। जिससे एक ही बाइक में सवार दो लोगों की मौत हो गई। तो वहीं दूसरी बाइक में अपने माता-पिता के साथ जिला अस्पताल बालोद की ओर जा रही एक बच्ची दीक्षा भी इस घटना में मौत के मुंह में समा गई। तो वहीं पांच अन्य घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल बालोद में प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर किया गया है । जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक दुर्ग भिलाई क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिसमें एक का नाम सैयद हाशिर अली, उम्र 25 वर्ष और दूसरे का नाम आनंद कुमार उम्र 27 वर्ष बताया जा रहा है। तो वहीं घायलों में बरही निवासी अक्षय कुमार यादव उम्र 27 साल, उनकी पत्नी खिलेश्वरी यादव उम्र 25 साल शामिल है और इन्हीं की डेढ़ साल की बच्ची दीक्षा इस घटना में जान गवा बैठी। घटना स्थल काफी हृदय विदारक था। सड़क पर लाश और खून फैला हुआ था। बाइक में पीछे बैठा युवक जिसकी मौत हुई वह गाड़ी से उछलकर पुल के किनारे लगाए गए लोहे की सुरक्षा घेरे के आगे फेंका गया और मौके पर उसने भी दम तोड़ दिया। तो वही इस बीच जान गवा बैठी दीक्षा की मां अपनी बेटी के मौत से अनजान होकर सड़क किनारे 108 के इंतजार में रोती बिलखती बैठी रही। जब घायल बच्ची और उनके माता-पिता को जिला स्तर लाया गया तो वहां बच्ची की मौत की भी पुष्टि हो गई। घायल दुर्ग भिलाई के युवकों ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ भिलाई से केशकाल घूमने जा रहे थे। बाइकर्स बालोद से धमतरी की ओर जा रहे थे और सामने बरही गांव से यादव दंपत्ति सांकरा की ओर से बालोद की आ रहे थे। इस दौरान आगे बाइक में सवार सैयद हाशिर अली और आनंद कुमार बैठे थे। जो बरही निवासी बाइक सवार दंपति से टकरा गए। फिर उनके पीछे आ रहे एक और बाइक टकरा गई। तीनों आपस में भिड़ते हुए सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गए और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

You cannot copy content of this page