DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पंचायत सचिवों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, इधर पंचायत के सभी कार्य होने लगे ठप

बालोद। पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आह्वान पर बालोद ब्लॉक के समस्त पंचायत सचिव अपने एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पूर्व में प्रान्त स्तरीय सचिव स्थापना दिवस इंडोर स्टेडियम रायपुर में मनाया गया था।

सचिव स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय, डॉक्टर रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छ ग, लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त विजय बघेल सांसद एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र समिति के संयोजक उपस्थित थे। जिनके माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में ग्राम पंचायत सचिव के शासकीयकरण को मोदी के गारंटी में शामिल कर 100 दिन में शासकीयकरण को गारंटी के साथ पूरा करने का आश्वाशन दिया गया था। सचिव दिवस कार्यक्रम में प्रांतीय संघ द्वारा शासकीयकरण की मांग को प्रखरता से रखा गया था । मुख्यमंत्री विष्णु देव द्वारा अपने उद्बोधन में सचिवों को आश्वस्त किया गया था कि मोदी की गारंटी में शामिल शासकीयकरण को अलग से घोषणा करने की जरूरत नहीं है स्वतः घोषणा मना जाएगा एवं सचिव के शासकीयकरण को जल्दी पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज पर्यन्त तक शासकीयकरण का आदेश जारी नही किया गया है। जिससे क्षुब्ध प्रदेश के समस्त सचिव 17/ मार्च को विधानसभा रायपुर का घेराव किए थे जिसके बाद 18 मार्च से अनिश्चितकालीन तक बालोद ब्लॉक के समस्त सचिव हड़ताल पर है। ग्राम पंचायत सचिव संघ बालोद के सचिव नरेंद्र कुमार भारद्वाज ने बताया हड़ताल में चले जाने से पंचायत के सभी कार्य जैसे प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे अवरुद्ध हो गए हैं। गुरुवार को धरना प्रदर्शन स्थल में केशव धनकर अध्यक्ष,
कौशिल्या साहू उपाध्यक्ष, देवचंद साहू, प्रेमकुमार सिन्हा मीडिया प्रभारी के अतिरिक्त बालोद ब्लॉक के समस्त सचिव उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page