DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे चालू है, नाम जुड़वाइए: संध्या अजेंद्र साहू भाजपा नेत्री व जनपद सदस्य गुरुर

गुरुर। संध्या अजेंद्र साहू भाजपा नेत्री व जनपद सदस्य गुरुर ने जन समुदाय से लेकर गुरुर ब्लाक के सभी जनता जनार्दन से अपील की है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार छ ग प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास प्लस पर नाम जुड़वाने हेतु सर्वे शुरू हो गया है। जिसमें ऑनलाइन आप सभी अपने मोबाइल से भी नाम जुड़वा सकते हैं। जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च है। याद रहे यह सर्वे पांच साल के लिए किया जा रहा है l अतः आप सभी क्षेत्र, ब्लाक, जिले व प्रदेशवासियों से निवेदन करती हूं कि आप सभी इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने लिए इस सर्वे में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और आसपास के लोगों को भी बताए । आप सभी जागरुक होकर अपने मोबाइल या सचिव, मेट ,रोजगार सहायक ,आवास मित्र महिला कैंडर से भी आवास प्लस में नाम जुड़वा सकते हैं। कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि हमारे मोदी जी के विकसित भारत और विष्णु देव साय के सुशासन सरकार मे सहभागी बन कर एक जमीनी स्तर में निवास करने वाले हर व्यक्ति के सर पर घर की छाया के लिए छत स्वयं के लिए आवास का निर्माण हो। उस गरीब व्यक्ति का सपना साकार होगा तभी यह भारत 2047 तक विकसित भारत बन पाएगा।

You cannot copy content of this page