DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद शिक्षक नगर में हुई चोरी के मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार, कुल 8 लाख 84 हजार रूपए के नकदी, सोने, चांदी के जेवरात बरामद

3 सूने मकान में चोरो ने होली त्यौहार के रात्रि बनाया था निशाना,आरोपी द्वारा पूर्व में बूढा पारा के एक सूने मकान में भी किया था चोरी

बालोद। होली की रात को बालोद शहर के एक ही वार्ड में हुई तीन बड़ी चोरी के मामले में बालोद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक नाबालिग भी निकला है। गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी पूर्व में भी बुढ़ापारा में चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रेस वार्ता में बताया कि होली त्यौहार के दूसरे दिन 15 मार्च को सूचना मिली कि बालोद वार्ड क्रमांक 02 शिक्षक नगर बालोद में रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा 03 मकानो में घुस कर घर में रखे आलमारी से सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ले गया है। सूचना पर एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर व थाना प्रभारी बालोद रविशकर पाण्डेय के द्वारा घटना स्थल पहुचकर घटना का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर उक्त चोरी के अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना बालोद व साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर लगाया गया। साथ ही घटना स्थल में डाग स्क्वाड को बुलाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में तीन मामले पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक, एस आर भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में चोरी के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम गठित कर आरोपियों के बारे में घटना स्थल पर लगे व आसपास के सीसीटीवी कैमरा की जानकारी त्रिनयन एप के माध्यम से फुटेज को बारीकी से एनालिसिस करने दो संदिग्ध लोगो की जानकारी प्राप्त हुई। जिसे टीम द्वारा चिन्हांकित किया गया जो नीरज ध्रुवे के रूप में हुआ। आरोपी नीरज अपने कथन में बताया कि दिनांक 14/15.03.2025 की दरम्यिानी रात्री वह अपने नाबालिक मित्र के साथ शिक्षक नगर बालोद में गया और 03 सूने मकान में बाहर से गेट पर ताला लगा हुआ देख दोनो चोरी करने गैती, लोहे का राड से ताले को तोड कर घर में रखे सामान सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ले गये। आरोपी नीरज पूर्व में बुढापारा के एक सूने मकान में भी चोरी करना कबूल किया है। बालोद शहर में और भी कई चोरी की घटना में शामिल है। इसकी जांच की जा रही है। आरोपी को पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोपी नीरज उम्र 26 वर्ष पता रोशन नगर वार्ड क्र 20 बालोद थाना का निवासी है। दोनों चोर से कुल 8 लाख 84 हजार के नकदी और जेवरात बरामद हुए हैं।

आरोपियों की पतासाजी व गिरफ्तारी में इनकी रही विशेष भूमिकाः

थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक धरम भूआर्य,सउनि पुनित वर्मा, बिहारी धु्रव, प्रधान आरक्षक दूर्योधन यादव,आरक्षक संजय सोनी, मोहन कोकिला, बनवाली साहू के साथ सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेन्द्र साहू, आरक्षक भोप सिंह साहू, विपिन गुप्ता ,राहुल मनहरे, आकाश सोनी,पूरन देवांगन की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page