बालोद। एक प्रार्थी रंजीत सिंह पन्नू निवासी वार्ड क्रमांक 09 दल्लीराजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी नागेश कुमार धारा एवं उसके सहयोगी आरती द्वारा दोनो मिलकर लेट्स ट्रेवल्स फ्री का एजेंसी दिलाने के नाम पर अपने खाता में अलग अलग किस्तों में कुल 84,30,000 रुपए जमा कराकर लेट्स ट्रेवल्स फ्री का एजेंसी नहीं बनाया तथा पैसा वापस न कर धोखाधडी की। उक्त रिपोर्ट पर थाना राजहरा में धारा 420,34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दल्लीराजहरा सुनील तिर्की के नेतृत्व में थाना राजहरा एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश हेतु पूर्व में आरोपियों के निवास स्थान बैंगलोर कर्नाटक, केरल रवाना किया गया थ किन्तु आरोपी अपने वहां से फरार थे। जिसके बाद गठित टीम द्वारा लगातार आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। जो आरोपियों का तकनीकि साक्ष्य के माध्यम से पता तलाश करने पर कुछ महीनों से बैहर बालाघाट मध्यप्रदेश में होना पाया गया। जिसे थाना राजहरा एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों के छुपे स्थान बैहर बालाघाट मध्यप्रदेश में रेड कर पकड़ा। आरोपीगण में नागेश कुमार धारा पिता स्व0 जनार्दन के उम्र 52 वर्ष निवासी कुडलू रामदास नगर कासरगोड़ थाना कासरगोड जिला कासरगोड केरल और एक महिला आरती पिता सीताराम वाई उम्र 52 निवासी कुडलू रामदास नगर कासरगोड़ थाना कासरगोड जिला कासरगोड केरल से पुछताछ करने पर प्रार्थी रंजित सिंह पन्नू को लेट्स फ्री ट्रेवल्स एजेंसी दिलाने के नाम पर रंजित सिंह से फोन पे, आरटीजीएस एवं चेक के माध्यम से आरोपी नागेश कुमार धारा अपने एक्सीस बैंक के खातों में अलग अलग तारीख में कुल 84 लाख रूपये आरोपी नागेश कुमार धारा अपने खातों में ट्रांसफर कराना तथा अपने महिला मित्र आरती जो आरोपी की एकाउंट से संबंधित एवं अन्य कार्यां की देखरेख करती है, के साथ मिलकर धोखाधडी करना बताने पर आरोपियों के कब्जे से एक नग डेल कंपनी का लेपटाप एवं 02 नग स्क्रीनटच मोबाईल को जप्त किया गया। आरोपी नागेश कुमार धारा के खाता में वर्तमान 1,00,000 रूपये जमा है जिसे फ्रीज कराया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड में लिया गया। जिसे 10 मार्च को न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल बालोद में निरूध्द किया गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि कांताराम घिलेन्द्र, आरक्षक असफाक शेख, आरक्षक सुरेन्द्र देशमुख, महिला आरक्षक दानेश्वरी भुआर्य एवं सायबर सेल टीम से साइबर प्रभारी जोगेंद्र साहू आरक्षक पूरन देवांगन, भोप सिंह साहू, मिथलेश यादव की अहम भूमिका रही।
“लेट्स फ्री ट्रैवल टूर” के नाम पर 84 लाख की ठगी करने वाले महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार,राजहरा पुलिस ने की कार्रवाई, दिसम्बर 2022 से थे आरोपी फरार
