पंचायतों में हुआ उपसरपंच का चुनाव, कहीं निर्विरोध की स्थिति तो कहीं रहा कड़ा मुकाबला, पड़कीभाट में टॉस से हुआ फैसला



बालोद। बालोद जिले के पंचायतों में शनिवार को उपसरपंचों का चुनाव हुआ। कुछ ही पंचायत में निर्विरोध की स्थिति रही जहां आपसी सामंजस्य बनाते हुए उप सरपंच चुने गए। तो अधिकतर पंचायत में चुनाव की स्थिति पैदा हुई। कहीं दो तो कहीं चार से पांच प्रत्याशी भी उपसरपंच के लिए अपना भाग्य आजमाते नजर आए। इस क्रम में बात करें तो बालोद जिले के बालोद ब्लाक के ग्राम सांकरा ज में पहली बार आश्रित ग्राम सुंदरा से महेंद्र देशमुख उप सरपंच बनने में सफल हुए हैं।

इस पंचायत के अंतर्गत उप सरपंच चुनाव में कुल 6 लोगों ने नामांकन भरा था। जिसमें से फिर एक ने नाम वापस ले लिया। पांच उप सरपंच के दावेदारों में से सुंदरा के महेंद्र कुमार देशमुख को 9 वोट मिले। तो वही दिलीप को चार, विजय को चार, भुवनेश्वर को तीन और तोरण को एक वोट मिला। कुल 21 मत पड़े थे। इस तरह पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबले में सुंदरा के महेंद्र देशमुख उपसरपंच बनने में कामयाब रहे। इस अवसर पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत सांकरा का आश्रित ग्राम सुंदरा है । जहां चार वार्डो से पंच चुनाव होते हैं। यह पहला अवसर है जब हमारे गांव से उप सरपंच बनने का मौका मिला है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं अपने गांव से प्रथम उप सरपंच हूं। अपने गांव के विकास को लेकर पूरा प्रयास करूंगा। मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इस दौरान गांव की सरपंच लता चुरेंद्र, पंचों में लोकेश सेन, ख़ोमिन साहू, सेवाराम ठाकुर, नीताबाई साहू, दिलीप कुमार साहू, बीसमति, भुनेश्वर साहू, तोरण बाई साहू, बीमा साहू, मौसम कुमार, कल्याणी महेश्वरी, विजय बघेल, राजकुमार देशमुख, अचलेश्वरी, सेवाराम, ममता ठाकुर, खोमेश्वरी यादव, शारदा यादव, प्रमिला सहित पंचायत सचिव पूरन जोशी, कंप्यूटर ऑपरेटर भेनू (रानी) साहू, स्टाफ पंचू पटेल आदि मौजूद रहे। पीठासीन अधिकारी के रूप में पहुंचे आनंद मंडावी और सहायक पीठासीन सुमन केसरिया ने नवनिर्वाचित उप सरपंच महेंद्र कुमार को प्रमाण पत्र वितरित किया।

इस कार्यक्रम के अंत में समस्त महिला पंचों और सरपंच की मौजूदगी में महिला दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर भेनू (रानी)साहू ने सभी महिला जनप्रतिनिधियों का तिलक गुलाल से स्वागत अभिनंदन कर उनका सम्मान किया।

जगन्नाथपुर में मनोज सुकतेल की जीत, बने उप सरपंच

ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में मनोज सुकतेल ने उपसरपंच का चुनाव जीत लिया । यहां इस पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें वार्ड क्रमांक 2 के पंच मनोज कुमार सुकतेल और वार्ड क्रमांक 12 की पंच मोनिका चंद्रकुमार साहू अपना भाग्य आजमा रहे थे। इस चुनाव में सरपंच देव कुंवर कोसिमा सहित कुल 17 वार्डों के पंचों ने मतदान किया। कुल 18 मतों में से तीन मत मोनिका साहू को मिले और एक तरफा 15 वोट हासिल करते हुए मनोज कुमार ने उप सरपंच चुनाव में जीत दर्ज की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त पंच साथियों का आभार जताते हुए मिलजुल कर पंचायत और गांव के विकास को लेकर काम करने की बात कही।

इस अवसर पर पंचायत सचिव खिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। पंचों सहित सरपंच देव कुंवर ने गुलदस्ता भेंट कर हार पहना कर नए उप सरपंच मनोज सुकतेल का स्वागत किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंचों में क्रमशः ठाकुर राम देवमुख, बिंदु बाई हिरवानी, खेमलता महार, दानेश्वरी, मंजू यादव, हेमलता, हरिराम साहू, भोज बाई देशमुख, पद्मिनी देशमुख, टामेश्वरी देशमुख, राधा, शशि कला मिश्रा, यशवंत कुमार, अरुण कुमार साहू, घनश्याम, स्टाफ संजू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

मालीघोरी पंचायत में मोहित देशमुख बने उप सरपंच

मालीघोरी ग्राम पंचायत में मोहित देशमुख उपसरपंच बनने में सफल हुए। उन्हें 21 में से 20 वोट मिले। इस तरह एकतरफा प्रचण्ड मतो से उप सरपंच बनने और उनके ऐतिहासिक जीत पर उन्हें पंचों सहित ग्रामीणों ने बधाई दी। उनके शुभ चिंतकों ने उनके उज्ज्वल राजनितिक भविष्य की शुभकामनाए प्रेषित की।

झलमला में हितेश ठाकुर बने निर्विरोध उपसरपंच

इसी तरह ग्राम पंचायत झलमला में पंचों ने एक जुटता दिखाते हुए अपना उपसरपंच निर्विरोध चुन कर मिसाल पेश की।

ग्राम झलमला उप सरपंच चुनाव में निर्विरोध हितेश ठाकुर चुने गए। इस अवसर पर सरपंच सहित सभी पंचों में उनका फूल माला पहनाकर ,गुलाल लगाकर स्वागत अभिनंदन किया।

वर्षों बाद लाटाबोड़ में महिला उपसरपंच बनी फलेश्वरी रामरतन साहू

वही बालोद जिले के ग्राम लाटाबोड़ में लगभग 35 साल बाद महिला उप सरपंच के रूप में फलेश्वरी रामरतन साहू निर्वाचित हुई। इस पद के लिए यहां दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें डोमन साहू को 6 वोट मिला और विजई प्रत्याशी फलेश्वरी रामरतन साहू को 15 वोट मिला। ग्राम पंचायत सरपंच तेज प्रकाश मंडावी सहित सभी पंचों ने नवनिर्वाचित उपसरपंच फलेश्वरी साहू का स्वागत सम्मान किया और लंबे अरसे बाद महिला उपसरपंच पाकर ग्रामीणों सहित पंचों ने भी उत्साह जताया।

पड़कीभाट में टॉस के माध्यम से उपसरपंच बने विष्णु बक्शी

वही ग्राम पंचायत पड़कीभाट में उप सरपंच चुनाव में दिलचस्प रूप देखने को मिला। जहां इस पद के लिए विष्णु बक्शी और रमेश राणा दोनों प्रत्याशी मैदान में थे। दोनों को बराबर 9-9 वोट मिल गए। इसके बाद टॉस के माध्यम से उपसरपंच का चयन हुआ। जिसमें विष्णु बक्शी विजेता बने।

इस दौरान सरपंच भोला यादव सहित विभिन्न वार्ड पंच सुदीप यादव, सुनीता निषाद, मुन्नीबाई मंडले, महेश बारले, गौतम मारकंडे, पार्वती मारकंडे, सोमिन यादव, अनीता ठाकुर, दयाल ठाकुर, रेणुका ठाकुर, शीला ठाकुर, उषा बाई ठाकुर, बिंदु साहू, अमित राणा आदि मौजूद रहे।

योगेन्द्र चुना गया निर्विरोध उपसरपंच

बालोद जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर ग्राम पंचायत हथौद में उपसरपंच चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे योगेन्द्र कुंजाम को निर्विरोध उपसरपंच बनाया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच लता सांघरे,पंच गण सहित ग्रामवासियों ने नवनिर्वाचित उपसरपंच योगेन्द्र कुंजाम को बधाई दी।

You cannot copy content of this page