DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरिहंत एकेडमी, बालोद में हुआ महिला दिवस समारोह आयोजित

बालोद। अरिहंत एकेडमी, बालोद में महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र उत्थान में महिलाओं के अप्रतिम योगदान को सम्मानित करना और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालना था। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ प्रदीप जैन ने अपने संदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में उनकी उन्नति की आवश्यकता पर जोर दिया।विशेष रूप से वर्तमान परिवेश में शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे इस खाई को भरा जा सकता है। कार्यक्रम में छात्रों ने कविता पाठ, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं के प्रति अपने सम्मान और आभार को व्यक्त किया। एकेडमी के शिक्षकों और छात्रों ने भी इस अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों और उनके जीवन में आए बदलावों पर चर्चा की। इस अवसर पर, समाज में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार और उनके बेहतर भविष्य के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
प्राचार्य श्री आलोक श्रीवास्तव जी ने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे महिलाओं का सम्मान करें और समानता की दिशा में काम करें। अरिहंत एकेडमी में महिला दिवस का यह विशेष आयोजन एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम रहा, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिलाओं की महत्ता एवं सशक्तिकरण को समझा।

You cannot copy content of this page