DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुई क्विज प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल तथा पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन

अर्जुन्दा।शहीद दुर्वासा निषाद शास. महावि‌द्यालय अर्जुन्दा में सभी विज्ञान विभागों द्वारा संयुक्त रूप से “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमोः क्विज प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल तथा पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महावि‌द्यालय की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता के प्रेरणादायक अभिभाषण से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने, इस क्षेत्र में करियर बनानें और वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Temperament) को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया एवं विज्ञान थीम पर आकर्षक रंगोली का निर्माण किया। विद्यार्थियों ने महान वैज्ञानिको तथा दार्शनिको के नाम पर टीम बनाकर उत्साहपूर्वक विज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की आयोजन व्यवस्था नरेंद्र कुमार (अतिथि व्याख्याता, वनस्पतिशास्त्र) व विकास साहू (अतिथि व्याख्याता, गणित) द्वारा तथा कार्यक्रम संचालन डॉ. प्रीति धुवे (सहायक प्राध्यापक, जन्तुविज्ञान) द्वारा किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम तथा द्वितीय स्थान में टीम का प्रथम टीम नागार्जुन तेजस्वी प्रसाद,डेविड कुर्रे,भूमिका यादव,वीरभद्र देवांगन,मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं टीम सी. वी. रमन में मौसमी,दीपा,हेमा पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

You cannot copy content of this page