बालोद। गौरव ग्राम पीरिद की प्रथम महिला सरपंच रुपोतिन रमेश साहू सहित सभी पंचों ने शपथ लिया। शपथ ग्रहण के प्रभारी बन कर आए चेमन चंद्राकर ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की । समस्त नवनिर्वाचित पंच गण महिला पंच,एवं पुरुष वर्ग से सभी पंच उपस्थित रहे। जिसमें प्रभारी रहे श्री चंद्राकर ने सारे पंचायत बातों को बताते हुए कहा कि जब से पंचायती राज शुरू हुआ है तब से पीरीद में अभी तक महिला सरपंच नहीं आया था। लेकिन आरक्षण के चलते पहली बार महिला आरक्षण आया है। ये गांव बड़ा ही गौरवान्वित हुआ कि प्रथम महिला सरपंच बन कर आई। ये हम सब के लिए सौभाग्य की भी बात है। पंच नारायण देशमुख ने कहा कि हम सब मिलजुल कर पंचायत पिरिद को नई विकास की ओर ले जाएंगे। ओंकेश्वरी हिरवानी पंच ने कहा जिस प्रकार घर में एक सम्मत से घर चलता है वैसे ही हम पूरे परिवार की तरह मिलजुल रहेंगे। कार्तिक यादव ने कहा बिना विवाद के एक दूसरे में मतभेद न करके हम सब सरपंच का साथ देंगे। दिनेश्वरी देशमुख ने कहा हम सब मिलकर कर एक कदम साथ साथ चल कर एक दूसरे का सहयोग करते हुए हम सब चलेंगे तो विकास ज्यादा दूर नहीं होगा। गांव के माधव हिरवानी ने कहा सड़क के आसपास जाने वाले रस्ते में जो मोड़ है उस जगह को स्वच्छ ,साफ सुथरा रखे। जिसमें दुर्घटना न हो ऐसा संदेश दिया। एक दूसरे का सहयोग करते हुए चले और बाकी सभी पंचों ने अपना नाम बता कर किस वार्ड से नवनिर्वाचित हुए उसका एक दूसरे से परिचित हुए। आश्रित ग्राम भेंगारी ,पंचायत पिरिद से लगा हुआ है । सभी ने अपना नाम बता कर परिचय दिया। जिसमें उपस्थित सर्व प्रथम महिला सरपंच रुपोतिन रमेश साहू , पूर्व सरपंच अवध राम साहू , नारद राम देशमुख , गिरीश देशमुख , शिवचरण , रमेश कुमार साहू, रामसिंग साहू, राकेश धनकर, नरेंद्र देशमुख , कार्तिक यादव, हुलेश देशमुख,देवकी बाई , रामदुलारी , रीमा मंडावी, चांदनी देशमुख,यामिनी निर्मलकर, सरोज देशमुख ,तुमेश्वरी बाई ,नीतू यादव , राकेश धनकर ,मकुंद देशमुख, फूलचंद खरे ,आसा यादव , दीपचंद देशमुख , गमेश्वर धनकर, टुकेश देशमुख सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने हमेशा एक दूसरे के साथ मिलजुलकर रहने की सलाह दिया । उपसरपंच भी एक मत होकर चुनने की बात कही। और सुनता सुलह होकर बिना चुनाव के उपसरपंच सभी की सहमति से बनाने की बात रखी।
गौरव ग्राम पीरिद की प्रथम महिला सरपंच रुपोतिन रमेश साहू ने लिया शपथ
