छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट प्रस्तुत किया किया गया है- चेमन देशमुख
बालोद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी बजट पर भाजपाइयों ने अपनी विभिन्न प्रतिक्रियाए व्यक्त की है। इस बजट को “गति” थीम पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जिस पर छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास की बात कही गई है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रदेश सरकार के बजट प्रस्तावों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट प्रस्तुत किया गया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी द्वारा बहुस्पर्शी, बहुआयामी और सर्वव्यापी बजट पूरे छत्तीसगढ़ के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ने सभी वर्गों का सभी क्षेत्रों का विकास की दृष्टि से समुचित ध्यान दिया है। इस बजट में विशेषकर बस्तर, सरगुजा ,वनवासी क्षेत्र , आदिवासी अंचल , जहां पर विकास की अनेक संभावनाएँ हैं, उसे उचित स्थान दिया गया है। इस बजट में विकास के कई कार्यक्रम व योजनाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं, साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए, युवाओं की दृष्टि से हो, मातृ शक्तियों का सम्मान बढ़ाने की दृष्टि से हो चाहे किसान भाइयों के लिए हो और उद्योग की दृष्टि से चाहे वह बड़े उद्योग हो लघु उद्योग हो मध्यम उद्योग हो ,इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए समूचे छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में समुचित रूप से विकास के अनेक प्रावधान किए गए है , जो बजट में घोषित योजनाओं के माध्यम से परिलक्षित हुई हैं।
हमने बनाया है हम ही संवारेंगे ध्येय वाक्य को चरितार्थ करने वाला सर्व समावेशी बजट: कृष्ण कांत पवार
उक्त बजट को लेकर बालोद जिले के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार ने इस बजट को भाजपा के ध्येय वाक्य “हमने बनाया है हम ही संवारेंगे” को चरितार्थ करने वाला बताया है। उन्होंने बजट 2025 को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में छत्तीसगढ़ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिस कल्पना और विचार को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था उस उद्देश्य की पूर्ति करते हुए साय सरकार विकास के पथ पर अब दौड़ने लगी है। आज का बजट बताता है कि हमने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के कालातीत काल से निकाल कर आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विस्तार से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए रोजगार सृजित होंगे-: पवन साहू
भारतीय जनता पार्टी के निर्वतमान जिला अध्यक्ष पवन साहू ने प्रदेश सरकार को बजट प्रावधानों का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की घोषणा करके 46 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है। इससे राज्य में सूक्ष्म और लघु खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को आर्थिक सहायता मिलेगी। पवन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां धान, दालें, तिलहन और अन्य खाद्य पदार्थों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। इन उत्पादों के उचित भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन की उचित व्यवस्था न होने के कारण किसानों को उचित लाभ नहीं मिल पाता। इसीलिए सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना शुरू की है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों को उनके उत्पादों का सही मूल्य मिल सकेगा। राज्य सरकार द्वारा 46 करोड़ रुपए के बजटीय प्रावधान के साथ यह योजना छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के लिए वरदान साबित होगी। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विस्तार से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए रोजगार सृजित होंगे।
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देगा यह बजट: यशवंत जैन
भारतीय जनता पार्टी बालोद के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने इस बजट में न केवल खाद्य सुरक्षा के लिए 5,326 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 1800 करोड़, डॉ आंबेडकर अस्पताल के कार्डियक सर्जरी विभाग के विस्तार के लिए 10 करोड़ और डॉ भीमराव आंबेडकर अस्पताल में उपकरणों के लिए 20 करोड़ का प्रावधान करने के साथ ही सरोना रायपुर में 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की घोषणा करके प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सुविधा से समृद्ध बनाने का काम कर रही है। जैन ने कहा कि बजट 2025 में राज्य के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल सुविधाओं के विस्तार की घोषणा से राज्य में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को अपने हुनर को निखारने का बेहतर मंच उपलब्ध होगा।
सांय-सांय विकास, अंतिम व्यक्ति की चिंता का प्रयास वाला,बजट में रजत जयंती की दिखी झलक बजट,छत्तीसगढ़ विजन 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने वाला बजट: प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर
विकसित छत्तीसगढ़ का बजट पेश हुआ। बजट में रजत जयंती की झलक साफ तौर पर दिखी। यह बात प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि,वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने विधानसभा में गति (GATI) बजट पेश किया है। गति के G गुड गवर्नेंस, A एक्सलरेटिंग, T टेक्नोलॉजी और I इंडस्ट्रियल ग्रोथ से मुख्यमंत्री विष्णु देव के विकसित प्रदेश के लक्ष्य को हासिल करने में सहायक सिद्ध होगी। वहीं इस लक्ष्य को हासिल करने कुल 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ का बजट पेश किया गया। छत्तीसगढ़ इस वर्ष को रजत जयंती वर्ष मना रहा है। और छत्तीसगढ़ का निर्माण करने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी है।
बजट से सभी वर्गों का उत्थान: यज्ञदत्त शर्मा
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने विष्णुदेव साय सरकार के द्वारा प्रस्तुत द्वितीय बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने वाला बजट है। बजट में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पशुपालन, आवास सभी विभागों पर फोकस किया गया है। इसके साथ ही शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए एक नए संस्थान एनआईएफटी बनाने का प्रावधान किया गया है। नया रायपुर में मेडिसिटी एवं एजुकेशन सिटी की स्थापना से युवाओं को रोजगार की उपलब्धता बढ़ेगी साथी नया रायपुर में शहरी प्रबंधन संस्थान की स्थापना से सभी को लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ की डबल इंजन ग्रोथ को ईंधन देने वाला है बजट, छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाईयों में ले जाने वाला बजट: पूर्व विधायक प्रीतम साहू
संजारी बालोद विधानसभा के पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने बजट को ऐतिहासिक एवं प्रदेश के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, नारी शक्ति एवं नौजवान साथियों के जीवन में मूलभूत बदलाव के लिए कई दूरगामी घोषणाएं की गई जो विष्णु देव साय सरकार की प्रदेश के लिए विजन को दर्शाता है। साथ ही यह बजट केंद्र के मोदी सरकार के साथ डबल इंजन की रफ्तार से बढ़ने के ईंधन की तरह है। प्रीतम साहू ने कहा कि कृषि बजट में 33% की वृद्धि, सिंचाई परियोजनाओं के लिए 300 करोड रुपए, कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया है जो कृषकों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है।
छत्तीसगढ़ के विकास की गति तेज करने वाला बजट: राकेश यादव
भाजपा नेता और बालोद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव ने प्रदेश सरकार के बजट में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि स्कूल और कॉलेजों में 20 हजार शिक्षकों की नई भर्ती होगी। 17 नगरीय निकायों में नालंदा परिसर की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान करके प्रदेश सरकार ने अध्ययनशीलता को बढ़ावा देने का उल्लेखनीय कार्य कर रही है। नई योजना ‘मुख्यमंत्री गृह प्रवेश’ की शुरुआत कर इसके लिए 100 करोड़ रुपए का आवंटन एक महत्वपूर्ण घोषणा है। श्री यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार बजट की सबसे खास बात यह है कि इस बार के बजट को वित्त मंत्री ने खुद अपने हाथों से लिखा है। इस बार का बजट ‘GATI’ थीम पर बजट पेश किया गया हैं। गति मतलब G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A अर्थ एक्सलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, T का अर्थ टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले GYAN थीम पर बजट पेश हुआ था।
बजट 2025 से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी गति, गुड गवर्नेंस, एक्सलरेटिंग, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ से विजन 2047 के लक्ष्य को करेंगे प्राप्त : पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज विकसित छत्तीसगढ़ का बजट पेश हुआ। बजट में रजत जयंती की झलक साफ तौर पर दिखी। यह बात पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू ने कही। उन्होंने कहा कि,वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी ने विधानसभा में गति (GATI) बजट पेश किया है। गति के G गुड गवर्नेंस, A एक्सलरेटिंग, T टेक्नोलॉजी और I इंडस्ट्रियल ग्रोथ से मुख्यमंत्री विष्णु देव जी के विकसित प्रदेश के लक्ष्य को हासिल करने में सहायक सिद्ध होगी। वहीं इस लक्ष्य को हासिल करने कुल 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ का बजट पेश किया गया। विरेन्द्र साहू ने कहा कि, बजट 2025 में हमारी सरकार ने किसानों की तरक्की के लिए कृषक उन्नति योजना में 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए पीएम आवास 8500 करोड़ रुपए बनेगा। वहीं मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के तहत 100 करोड़ रुपए दी है। जबकि मातृ शक्ति के लिए महतारी वंदन योजना में 5500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। लोक निर्माण विभाग के लिए 9500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन में 4500 करोड़ रुपए, न्यायिक प्रकिया को सरल और पारदर्शी बनाने का फैसला लिया गया है।मुख्यमंत्री नगरों उठान योजना शुरू की गई है, इसके लिए 500 करोड़ रुपए दिया गया है। मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना शुरू किया गया है। इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया है।
पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई संस्थानों का उन्नयन, विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के अधोसंरचना विकास के लिए 25 करोड़ के बजट का प्रावधान: महामंत्री राकेश छोटू यादव
जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा कि तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में इस बजट में बड़े कदम उठाए गए हैं। 24 सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेजों और आईटीआई संस्थानों का उन्नयन किया जाएगा, जिससे तकनीकी शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) के अधोसंरचना विकास के लिए ₹25 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राज्य सरकार डिजिटल तकनीकों के व्यापक उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली (CCTNS) के संचालन और रखरखाव के लिए ₹25 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। महामंत्री यादव ने कहा कि इस बजट में सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। किसानों, युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों के कल्याण के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। सरकार की यह प्रतिबद्धता है कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाया जाए, और इस बजट के माध्यम से इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
यह बजट स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आएगा : श्रीमती प्रतिभा चौधरी
भाजपा नेत्री और बालोद शहर की नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने प्रदेश सरकार के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास के लिए 5500 करोड़ रुपए का प्रावधान करके प्रदेश सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है। नए आंगनबाड़ी बनाने 42 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है। नारी शक्ति के उत्त्थान के लिए संकल्पित प्रदेश सरकार ने इस वर्ष नारी के उत्थान के लिए 5 हजार करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है। रेडी टू इट का कार्य पुनः महिला स्व सहायता समूहों को देना प्रारंभ कर दिया है। आने वाले समय में 8 लाख समूहों की महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने का लक्ष्य है। श्रीमती चौधरी ने प्रदेश के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा योजना लागू करने की घोषणा का स्वागत करके कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के स्त्री रोग विभाग में नया आईवीएफ सेंटर बनाने की घोषणा करके प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के प्रति अपने संवेदनशील दृष्टिकोण का परिचय दिया है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि महिलाओं द्वारा संचालित छोटे व्यवसायों को विशेष रूप से समर्थन दिया जाएगा। महिलाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण कदम है और स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करेगी।
प्रगति को गति देकर छत्तीसगढ़ को महाशक्ति बनाने वाला बजट -पत्रकार साथियों के लिए विशेष घोषणाओं पर जताया सरकार का आभार: जिला मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया
भारतीय जनता पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा सोमवार के विधानसभा में रखा गया बजट प्रस्ताव ऐतिहासिक है और यह केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की उन्नति की नई दिशा तय करने वाला प्रयास है।यह बजट प्रदेश की प्रगति को गति देकर छत्तीसगढ़ को महाशक्ति बनाने वाला बजट है। बजट में पंजीयन के 20 केंद्र मॉडल बनाने और हक़ त्याग शुल्क अब मात्र 500 रुपये में करने की घोषणा से आम जनता को काफी राहत दी जा रही है। सीएम सुशासन फेलोशिप योजना के तहत 10 करोड़ रुपए का प्रावधान करके छत्तीसगढ़ के विकासपरक अध्ययन को प्रोत्साहन देना भविष्य को सँवारने का ईमानदार प्रयास है। उत्कृष्ट कार्यों के लिए सीएम एक्सीलेंसी अवार्ड की घोषणा भी स्वागतेय है।इससे प्रशासनिक क्षमता में वृद्धि होगी। कमल पनपालिया ने कहा राज्य अब स्वयं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है राज्य की खुद की आय 76 हजार करोड़ रु अनुमानित है।यह पिछले वर्ष की राज्य की आय से 11 प्रतिशत ज्यादा है। केंद्र की मोदी सरकार से भी राज्य को 65 हजार करोड़ की बड़ी मदद मिलने जा रही है जिससे छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोगों को लाभ मिलने जा रहा है। यह पिछले वर्ष से 13 प्रतिशत ज्यादा है। वित्तीय चुनौतियों के बावजूद राज्य का 16 प्रतिशत व्यय पूंजीगत कार्यों के लिए किया जाना है यह बहुत सराहनीय कदम है। कमल पनपालिया ने कहा पत्रकार साथियों के लिए प्रस्तुत हुए बजट 2025-26 में पत्रकार सम्मान निधि की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने, रायपुर प्रेस क्लब भवन के रेनोवेशन, विस्तार एवं पत्रकार एक्सपोजर विजिट की घोषणा पर वह विशेष रूप से भाजपा सरकार का आभार करते है।
