DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम पंचायत मरकाटोला उर्फ सूरडोंगर में सरपंच सहित पंचों ने लिया शपथ

बालोद/ डौंडी। डौंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मरकाटोला उर्फ सूरडोंगर के नवनिर्वाचित सरपंच और सभी 14 पंचों ने सामूहिक रूप से शपथ लिया और अपने नए कार्यकाल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सरपंच के रूप में तारादेवी दर्रो ने सरपंच के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की। तो ही पंचों के रूप में विभिन्न 14 वार्डों से क्रमशः भुवनेश्वर भूआर्य, किशोर कुमार साहू, विशंभर सिंह गावड़े, खोमिता देवहारी, फुलेश्वरी, डामिन मरकाम, अनीता सिग़रामे, भगवंतीन बाई ,शिवकुमार मरकाम, पतिराम पटेल, उल्फी बाई, रजनी बाई, खुमन सिंह, मालती बाई साहू आदि ने शपथ लिया। सभी ने मिलजुल कर गांव के विकास की बात कही। तो वहीं पूर्व सरपंच और पंचों को भावपूर्ण विदाई भी इस कार्यक्रम के दौरान दी गई।

You cannot copy content of this page