DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शपथ ग्रहण से पहले पंचायत परिसर के आसपास सरपंच सहित पंचों ने चलाया स्वच्छता अभियान, गौरव ग्राम पिरीद में हुई सफाई से हो रही नए कार्यकाल की शुरुआत

बालोद। बालोद जिले के ग्राम पिरीद, जिसे गौरव ग्राम का दर्जा प्राप्त है, में पहली बार इस पंचायती राज के तहत महिला सरपंच रुपोतिन रमेश साहू जीतकर आई है। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में पंचों का चुनाव संपन्न हो चुका है। जिनका शपथ ग्रहण समारोह 3 मार्च को पंचायत में रखा गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व पंचायत मुख्यालय के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने एक अनूठा संदेश दिया।

सभी ने मिलजुल कर कई दिनों से जमा कचरे की साफ सफाई की।कटीले पेड़ पौधे जो आवागमन में बाधा पैदा करते थे, उन्हें भी साफ किया गया। एक जुटता की मिसाल पेश करते हुए सड़क किनारे सहित पंचायत कार्यालय के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। ताकि स्वच्छता के साथ सरपंच और सभी पंच साथी अपने नए कार्यकाल की शुरुआत कर सके। इस पहल की ग्रामीणों ने भी सराहना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवनिर्वाचित सरपंच रूपोतीन रमेश साहू , नरेंद्र देशमुख , हुलेश देशमुख , नारायण देशमुख , रामसिंग साहू ,कार्तिक यादव,तुमेश्वरी साहू, रीमा मंडावी , यामिनी निर्मलकर , ओंकारेश्वरी साहू , रानू पटेल , नीतू यादव , राकेश धनकर , देवकी देशमुख , चांदनी देशमुख , तुकेश देशमुख , सरोज देशमुख , गामेश्वर धनकर आदि समस्त पंच गण ने मिलकर सफाई किया।

You cannot copy content of this page