DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्रवण सारथी फाऊण्डेशन, बालोद द्वारा मटिया स्कूल में बताया गया कैसे बढ़ाए स्मरण शक्ति व परीक्षा की तैयारी कैसे करे?

बालोद। श्रवण सारथी फाऊण्डेशन, बालोद द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला मटिया (अर्जुन्दा) में स्मरण शक्ति कैसे बढ़ाएं व परीक्षा की तैयारी कैसे करे? विषय पर निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा छटवीं, सातवीं व आठवीं के 78 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सम्मिलित छात्र-छात्राओं को स्मरण शक्ति बढ़ाने, परीक्षा की तैयारी व लक्ष्य प्राप्ति के विभिन्न पहलुओं पर स्मार्टब्रेन एवं मेमोरी मिरेकल एकेडमी के संचालक, मेमोरी एवं ब्रेन साइंस ट्रेनर भास्कर साहू ने मार्गदर्शन प्रदान किया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भास्कर साहू ने निमोनिक टेक्निक व मेमोरी मेथड के माध्यम से हमारी पढ़ाई को बेहतर बनाने व स्मरण शक्ति बढ़ाने विषय पर चर्चा की। साथ ही उन्होने बताया कि पिछले 11 वर्षों से वे देश के 10 से अधिक राज्यों में 500 से अधिक शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक संस्थानों में माइंड व मेमोरी पावर, कैरियर एवं परीक्षा की तैयारी संबंधी प्रशिक्षण देने का अवसर प्राप्त किया है। हजारों बच्चें उनसे प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने जीवन में सफलता की नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं। शासकीय माध्यमिक शाला मटिया के बच्चों के लिए बोर्ड परीक्षा से पहले यह कार्यक्रम बच्चों में एक नई उर्जा का संचार किया। कार्यक्रम संयोजिका शिक्षिका श्रीमती पुष्पा चौधरी ने बताया, कि इस कार्यशाला में बच्चों नें अपनी पढ़ाई को रोचक एवं सरल बनाना और लंबे समय तक विषय को याद करना एवं रिकॉल करने का तरीका सीखा। इस तरह का कार्यक्रम लगातार बच्चों के लिए होते रहना चाहिए।

You cannot copy content of this page