DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घर जमीन विवाद को लेकर घर में आग लगाने वाले आरोपियों को 24 घंटे के भीतर राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बालोद। 26 फरवरी को मनीष बाघ व भुतेश बाघ द्वारा घर जमीन विवाद को लेकर प्रार्थिया ममता भुआर्य पति राजकुमार भुआर्य निवासी वार्ड क्रमांक 27 गुरूघासीदास वार्ड दल्लीराजहरा से वाद विवाद करने लगा। जिस संबंध में शिकायत आवेदन देने प्रार्थिया ममता भुआर्य अपने पति के साथ थाना आयी। थाना से जब वापस घर जा रही थी तभी रास्ते में पडोसी द्वारा प्रार्थिया ममता भुआर्य को फोन कर बतायी कि तुम्हारे बुआ के लडके मनीष बाघ व भुतेश बाघ द्वारा तुम्हारे घर के दरवाजा को लात से मारकर घर अंदर दोपहर करीबन 3.30 बजे घुसकर घर में आग लगा दिया गया है। घर से धुंआ निकल रहा है। प्रार्थी घर पहुंची तब देखे तो घर में आग लगने से काफी धुंआ निकल रहा था। उसी समय आरोपी भूपेश बाघ पिता स्व. विनोद बाघ उम्र 36 वर्ष और मनीष बाघ पिता स्व. विनोद बाघ उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 27 गुरूघासीदास वार्ड राजहरा थाना राजहरा कहने लगे कि हम लोग आग लगाये है, जो करना है कर लो कहते हुए अपने घर की तरफ चले गये। फिर प्रार्थी लोग पड़ोसियों के मदद से आग को बुझाए। आरोपीगण मनीष बाघ व भुतेश बाघ प्रार्थिया के घर में आग लगाने से घर में रखे एलईडी टीव्ही, दीवान, सोफा सेट, पलंग गद्दा, सिलाई मशीन, दिवाल घड़ी, बिजली बोर्ड एवं वायर, एवं अन्य घरेलू उपयोगी सामान एवं मजदूरी की नगदी रकम 20000 रूपये ,प्लास्टीक टी टेबल, कुर्सी, स्टूल, होम थियेटर, इंडेक्शन चुल्हा, आलमारी मे लगे आईना कांच व दिवाल में लगे आईना व सिलिंग पंखा को तोड फोड कुल कीमती 1लाख 20 हजार रूपये को आग से जलाकर नुकसान पहुचाए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर उक्त अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद एस. आर. भगत के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, मोनिका ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ चित्रा वर्मा के नेतृत्व के मार्गदर्शन में निरीक्षक सुनील तिर्की ‍थाना प्रभारी राजहरा द्वारा टीम गठित कर तत्काल आरोपीगण की पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया। जिन्होने जुर्म स्वीकार करते जमीन विवाद को लेकर प्रार्थी ममता भुआर्य के घर में आग लगाना बताने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बालोद में निरूध्द किया गया।

You cannot copy content of this page