
बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनगांव के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 में पंच चुनाव विवादों से घिरा हुआ है। जहां के प्रत्याशी रोमनलाल साहू का आरोप है कि वार्ड 8 के मतदाता को वार्ड 7 में मतदान करवाया गया है। जिससे एक वोट के कारण हार का सामना करना पड़ा। जबकि यह नियम विरुद्ध था। वार्ड 7 का मतदाता ना होने के बावजूद पीठासीन अधिकारी के लापरवाही की चलते वार्ड 8 के मतदाता द्वारा पंच चुनाव में वोट डाला गया ।जिससे एक वोट से हार गया। लेकिन उक्त मतदान फर्जी है। क्योंकि वह हमारे वार्ड का मतदाता ही नहीं है। ऐसे में मत बराबर की स्थिति पैदा होती है। इसलिए पीठासीन अधिकारी की घोर लापरवाही के चलते नियम विरुद्ध प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को पंच निर्वाचित कर दिया गया है ।जो कि गलत है ।उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी द्वारा घोर लापरवाही करते हुए वार्ड क्रमांक 8 के मतदाता को वार्ड 7 के पंच के लिए मत पत्र वितरित कर दिया गया। जिसके द्वारा वार्ड 7 के लिए मतदान कर दिया गया। उक्त वार्ड में कुल मतदान कर्ता 73 है ।परंतु बैलेट पत्र जब गिनती हुई तो 74 मत प्राप्त हुआ। जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि वार्ड 8 का मतदाता ने वार्ड 7 में मतदान किया है। जिसके चलते एक वोट के अंतर से मुझे हार का सामना करना पड़ा। लेकिन वास्तव में अगर देखा जाए तो हम दोनों पंच प्रत्याशी ने बराबर मत हासिल किए हैं। वार्ड 8 का मतदाता गलत तरीके से और पीठासीन अधिकारी के लापरवाही के चलते मतदान किया था। ऐसे में नीता साहू को प्राप्त 37 वोट भी 36 माना जाएगा और मुझे यानी रोमनलाल लाल साहू को प्राप्त 36 वोट दोनों बराबर की स्थिति में है। लिखित शिकायत करते हुए पंच प्रत्याशी रोमन साहू सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 23 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वार्ड क्रमांक 7 धनगांव में कुल मतदान कर्ता 73 है। परंतु बैलेट पेपर पर्ची 74 लोगों का निकला। जिससे गणना कर्ता एजेंट हीरालाल साहू द्वारा आपत्ति करने पर पीठासीन अधिकारी द्वारा तहसीलदार को बुलाया गया। तहसीलदार के समक्ष आपत्ति करने पर हस्ताक्षर पर्ची को दिखाया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 8 के एक मतदाता द्वारा वार्ड क्रमांक 7 में मतदान करना पाया गया। जिसका निराकरण करने के लिए तहसीलदार द्वारा हमें बोला गया कि इसके निराकरण यहां मतदान केंद्र में नहीं कर सकते। कल आप लोग रिटर्निंग ऑफिसर के पास आवेदन करने की बात रखी गई। परंतु जब हम लोग 24 फरवरी को आवेदन लेकर जनपद पंचायत गुण्डरदेही गए तो वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं था। वहां से स्ट्रांग रूम आईटीआई खल्लारी भी गए। वहां पर भी कोई जिम्मेदारी मौजूद नहीं थे। उसके बाद 25 फरवरी को हमें स्ट्रांग रूम आईटीआई भवन खल्लारी में आवेदन स्वीकार करने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कहा गया कि आपके समस्या के निराकरण दोपहर 3 बजे के बाद होगा तथा विपक्ष को भी उनके द्वारा बुलाया गया। हम दोनों पक्ष निराकरण के इंतजार में शाम 6 बजे तक उपस्थित रहे । जबकि कोई ध्यान नहीं दिया गया। तो पुनः हम लोगों के द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर के पास स्वयं उपस्थित होकर पूछने पर उनके द्वारा कहा गया कि आपका निराकरण आज नहीं होगा। जब भी होगा हम आपको सूचित करेंगे। इस इस तरह शासन प्रशासन द्वारा हमें गुमराह किया जा रहा है। हम मांग करते हैं कि जब तक हमारी समस्या का निराकरण नहीं होता इस वार्ड में कोई भी प्रत्याशी को विजेता प्रमाण पत्र जारी न करें। शिकायतकर्ता ग्रामीणों में प्रत्याशी रोमन साहू सहित अजय यादव, सहदेव देशमुख, राजेंद्र देशमुख, वेदराम साहू, फलेंद्र कुमार हीरालाल,उत्तम गजभिए, मानसिंह, योगराज सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
