DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर: दानीटोला घाट के पास माइनिंग गाड़ी से टकराई कार, एक की मौत, दूसरा गंभीर

बालोद। बालोद से दल्लीराजहरा मार्ग पर दानीटोला घाट के पास माइनिंग के गाड़ी से तेज रफ्तार कार टकरा गई। जिससे कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कार चालक का नाम नंदकिशोर वर्मा निवासी भिलाई पावर हाउस बताया जा रहा है। जो पेशे से फोटोग्राफर थे। एक अन्य व्यक्ति उनके सहयोगी के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक 38 वर्षीय नन्दकिशोर वर्मा जो की भिलाई में एक फोटो स्टूडियो चलाते हैं, बीती रात को दल्ली राजहरा रेलवे कॉलोनी में एक शादी समारोह में वीडियो/फोटो शूट करने के लिए गए थे और फिर रात में ही वापस घर जाने के लिए निकल गए थे। इस बीच हादसा हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर संजीवनी 108 और बालोद थाने की टीम सहित आसपास मौजूद लोग पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे मृतक के शव को बाहर निकाला गया। कार सवार लोग दल्लीराजहरा से वापस दुर्ग की ओर जा रहे थे। ज्ञात हो कि चौड़ीकरण के बावजूद इस दानीटोला घाट के पास अक्सर सड़क हादसे होते हैं। तो वहीं माइनिंग की गाड़ियों के कारण रात में हादसे की कई घटनाएं हो चुकी है। लगातार यातायात विभाग सहित पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा लोगों को ट्रैफिक के नियमों का पालन करने जागरूक किया जाता है। बावजूद लापरवाही के चलते लोगों की जान चली जाती है।

You cannot copy content of this page