DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में भाजपा समर्थित जगन्नाथपुर की दमयंती हरदेल रही विजयी, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दूरपति गंगबेर हारी

बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम जगन्नाथपुर की रहने वाली भाजपा समर्थित प्रत्याशी दमयंती हरदेल ने अपने पहले ही राजनीतिक प्रयास में चुनाव लड़ने में सफलता हासिल की है। भाजपा द्वारा उन्हें टिकट देते हुए जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया था। वहीं कांग्रेस की ओर से परसदा की सरपंच रह चुकी दूरपति घुरऊ गंगबेर को अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया था। दोनों के बीच कड़े मुकाबले के भी चुनाव प्रचार चलता रहा। जब अंतिम परिणाम आए तो दमयंती हरदेल बाजी मार गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं सहित समर्थकों ने श्रीमती हरदेल को जिताने के लिए कड़ी मेहनत की थी। गांव गांव में देर रात तक जनसंपर्क कर वोट हासिल करने के लिए प्रयास किए गए थे। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की समस्या के निवारण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। जो भी समस्या हो जनता उन्हें बेझिझक उनसे साझा कर सकेंगे। जनता ने मतदान रूपी आशीर्वाद देकर उन पर विकास की उम्मीद के साथ जो भरोसा जताया है, उन पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी।

You cannot copy content of this page