DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राइवेट स्कूल के शिक्षक बने गांव के सरपंच, लिमोरा में जन सेवा के लिए सामने आए जालम सिंह

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम पंचायत लिमोरा (पीपरछेड़ी) में जालम सिंह पड़ोटी गांव के युवा सरपंच बने हैं। वर्तमान में वे बालोद के एक निजी स्कूल सेंट कबीर्स स्कूल में शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे हैं। गांव के युवा सरपंच के रूप में विजयी होने पर ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। तो वहीं जालम सिंह का उद्देश्य है कि वे सरपंच बनाकर अब सभी वर्गों के विकास करते हुए शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाते हुए अपने गांव को आगे बढ़ाएंगे। इस सरपंच चुनाव में उनके सहित कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे। 62 वोट के अंतर से वे चुनाव जीते हैं।

You cannot copy content of this page