DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- 64 किसानों से मंडी में धान खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी कर 39 लाख का गबन करने वाले व्यापारी के खिलाफ अंततः दर्ज हुआ मामला

बालोद। बालोद पुलिस ने महेश ट्रेडर्स के प्रोपाइटर अनिल लड्ढा के खिलाफ अंततः गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामला मंडी में धान बिक्री का है। इस दौरान व्यापारी अनिल लड्ढा मंडी में 64 किसानों जो जमरूवा व आसपास के रहने वाले हैं, का धान खरीदा था। लेकिन उनका भुगतान किया ही नहीं और तब से फरार है। लगातार किसान इस संबंध में थाने में शिकायत करके जांच की मांग कर रहे थे। मंडी निरीक्षक कौशलधिश द्विवेदी द्वारा मामले की जांच के बाद प्रतिवेदन थाने में दिया गया। जिसके बाद मामला वास्तव में गबन और धोखाधड़ी का पाए जाने के बाद धारा 409 और 420 का केस दर्ज किया गया है। कुल 64 किसानों से 39 लाख 97,683 रुपये की ठगी हुई है। कृषि उपजमंडी बालोद के मंडी निरीक्षक के अनुसार कृषि उपजमंडी में श्री महेश ट्रेडर्स के प्रो0 पंजीकृत व्यापारी अनिल कुमार लढ्ढा ग्राम जमरूवा के द्वारा कुल 64 विक्रेताओ से माह जून 2019 से माह नवम्बर 2020 के मध्य कुल रूपये 39,97,683 रुपये का खरीदी कर विक्रेताओ को छल करके उक्त रकम भुगतान नहीं कर फरार हो गया है । जिसकी जांच मेरे द्वारा की जाकर जांच प्रतिवेदन कृषि उपजमंडी समिति के सचिव को सौंपा गया था, तब सचिव द्वारा मुझे प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने भेजा गया। उक्त प्रतिवेदन में अनिल कुमार लढ्ढा के द्वारा धारा 420,409 भादवि0 का अपराध घटित करना पाया गया है ।


ज्ञात हो कि मामला पिछले माह का ही है। पहले से किसान शिकायत कर चुके हैं। जांच चल रही थी तो वहीं परिजन व्यापारी द्वारा बिना बताए घर से गायब होने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाये हैं। पर अब जांच में इतने दिनों तक व्यापारी के सामने ना आने पर सहित अन्य तथ्यों के आधार पर मामला धोखाधड़ी का निकला है और थाने में भी शिकायत दर्ज की गई है।

You cannot copy content of this page