DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुण्डरदेही थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर शिखर सम्मान 2021 से हुए सम्मानित

रायपुर। गुरुवार को राजधानी में आयोजित पंडित शम्भूनाथ मिश्रा शिखर सम्मान 2021 का रायपुर प्रेस क्लब में आयोजन किया गया था। जिसमे पत्रकारिता, खेल, कला, पुलिस, समाजसेवी, चिकित्सा क्षेत्र के गौरव का सम्मान किया गया। जिसमे हिना यास्मीन खान (जिला अभियोजन अधिकारी, 2009 बैच), संतोष साहू (फोटो जर्नलिस्ट), सुखनंदन राठौड़ (एएसपी, गरियाबंद), निरीक्षक रोहित मालेकर (थाना प्रभारी गुंडरदेही), राकेश शर्मा (सूफी गायक), मुकुल गाईन (डांसर), शारदा तिवारी (वेटरन महिला खिलाड़ी), मालती रावकवार (रायफल शूटर), रानू विकास तिवारी (रिपोर्टर), फारुख मेनन (सीनियर स्ट्रिंगर), गोकुल सोनी (सीनियर फोटो जर्नलिस्ट), तन्मय अग्रवाल (पत्रकार, यूटूबर, ब्लॉगर), डॉ. निंदर सिंह चावला (एमबीबीएस, डीओ) और डॉ. ओपी सुंदरानी (एमडी, एनेसथेसिलोजी) के उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक बृजमोहन अग्रवाल तथा पदम् विभूषण डॉ तीजन बाई द्वारा साल,श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मनित किया गया। शिखर सम्मान के आयोजन का यह तीसरा वर्ष है। कार्यक्रम के आयोजक राजेश मिश्रा थे।

You cannot copy content of this page