DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारत माता की आरती के साथ सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ ध्वजारोहण, सांस्कृतिक आयोजनों ने बांधा समा

देश भक्ति के साथ छत्तीसगढ़ी परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियों को मिली सराहना

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम जगन्नाथपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह अतिथियों की अगुवाई में राष्ट्रगान और भारत माता की आरती के साथ ध्वजारोहण हुआ। वही भारत माता की झांकी और तिरंगे झंडे के साथ बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में गांव में रैली निकाली। प्रभात फेरी के उपरांत स्कूल परिसर में देशभक्ति और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक नृत्य गीतों की प्रस्तुति हुई। जिसने ग्रामवासियों को दोपहर तक रोके रखा। लगातार हुई प्रस्तुतियों ने काफी तालियां बटोरी। इस दौरान दौरान छत्तीसगढ़ के विलुप्त होती गीतों और परंपरा को भी बच्चों ने नृत्य के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। बसदेवा गीत की प्रस्तुति को भी लोगों ने काफी सराहा। देश भक्ति फौजी नृत्य के दौरान बच्चों की प्रस्तुति देख लोग भावुक को उठे कि किस तरह देश सेवा और हमारी रक्षा के दौरान आतकंवादियों से लड़ते हुए हमारे जवान शहीद होते हैं तो हमर कतिक सुग्घर गांव गीत संगीत के जरिए बच्चों ने छत्तीसगढ़ की पूरी संस्कृति को नृत्य, अभिनय और गायन के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिसने काफी सुर्खियां बटोरी।

इसके अलावा बारहमासी त्योहार पर आधारित नृत्य गीत में भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को समाहित करते हुए बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मौजूद मुख्य अतिथि सिद्धि विनायक शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुभाष सिंह हरदेल व अध्यक्षता कर रहे सचिव खिलानंद गिलहरा ने गणतंत्र दिवस के महत्व और संविधान की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। विशेष अतिथि के रूप में मंच पर राजेंद्र जेठमल, कोमिन साहू, हुकुम लाल साहू, अभ्यास साहू,दसरू साहू, परमेश्वर नेताम, गुलापी बघेल, सहित अन्य मौजूद रहे। मंच संचालन खेमिन साहू व धनंजय साहू ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य ताराचंद साहू ने किया।

इस अवसर पर शिक्षकों में रेख लाल देशमुख, लक्ष्मी साहू, चैन कुमारी नेताम, रितु पिस्दा, माधुरी यादव, रीना देशलहरे, भावना सुनहरे, त्रिवेणी दुबे, हरीश साहू, नूमेश्वरी विश्वकर्मा आदि का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मौजूद बच्चों के पालकों ने भी नृत्य पर बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए पुरस्कार राशि भेंट किया। जिसमें प्रमुख रूप से बिमला देशमुख, देवकी बाई देशमुख, अंबाबाई, डोमेश मिथलेश, मुकेश, गोविंद, पीरीत निषाद, दीपक यादव, मालती मंडावी , अनीता यादव, चंद्रिका साहू, कुमारी बाई, सोमन देशमुख, भगत राम देशमुख सहित अन्य पालक और बड़ी संख्या में आसपास के अन्य स्कूलों के बच्चे भी मौजूद रहे। जिन्होंने अंत तक कार्यक्रम का आनंद उठाया। तो वही सभी ग्राम वासियों को आगामी 3 फरवरी को शाला परिसर में होने वाले बसंत पंचमी के लिए भी आमंत्रित किया गया। जिसमें बच्चों के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। तो माताओं के लिए भी सम्मेलन के तहत खेलकूद और विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

You cannot copy content of this page