DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 में कर रही अरौद की अंजू साहू दावेदारी, पति संदीप साहू है वर्षों से भाजपा में सक्रिय,समाज सेवा के कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं

बालोद। बालोद जिले में पंचायती राज चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही आरक्षण की प्रक्रिया हो चुकी है। आरक्षण के हिसाब से संबंधित क्षेत्र में दावेदार सक्रिय होने लगे हैं। हालांकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव गैरदलीय होता है। लेकिन भाजपा कांग्रेस सहित अन्य पार्टी द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से उम्मीदवारों का समर्थन किया जाता है। भले ही चुनाव चिन्ह पार्टी के हिसाब से नहीं मिलते पर समर्थन अप्रत्यक्ष जरूर प्राप्त होता है। इसी के चलते भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही दावेदारों से आवेदन लेने और उनकी समीक्षा जारी है। इस क्रम में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 जो की अनारक्षित महिला सीट घोषित हुआ है, में अरौद की अंजू संदीप साहू भी दावेदारी कर रही है। भाजपा की ओर से वह एक सशक्त दावेदार मानी जा रही है। वह इसलिए क्योंकि उनके पति संदीप साहू वर्षों से भाजपा और भाजयुमो में सक्रिय हैं। सिर्फ राजनीतिक नहीं समाज सेवा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, आयोजनों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती है। आसपास जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांव में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। जिसका लाभ दावेदार अंजू संदीप साहू को मिल सकता है। सूत्रों की माने तो आगामी दिनों भाजपा जिले के शीर्ष नेताओं द्वारा मैराथन बैठक में भी अंजू संदीप साहू के नाम को लेकर चर्चा कर सकती है।

तो वहीं वर्तमान में जो जिला पंचायत सदस्य हीरापुर की कृतिका साहू है उन्हें भी रिपीट करने को लेकर विचार जारी है। भाजपा दोनों प्रमुख दावेदारों को लेकर मंथन कर रही है। इस जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 में अनारक्षित महिला सीट होने की चलते पुरुष वर्ग में थोड़ी नाखुशी देखने को मिल रही है। लेकिन जो आरक्षण के इंतजार करते बैठे थे, ऐसे वरिष्ठ भाजपा नेता अपनी पत्नियों को मैदान में उतारने के साथ चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। जिसके तहत अरौद की रहने वाले संदीप साहू की पत्नी अंजू साहू अब क्षेत्र क्रमांक 9 से चुनाव पर उतरने की दावेदारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही भाजपा अपने पत्ते खोलकर अपने समर्थक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। इसमें प्रमुख रूप से भाजपा के उक्त क्षेत्र में वर्तमान सदस्य कृतिका साहू और अंजू संदीप साहू का ही नाम सामने आ रहा है। दोनों में से एक पर फैसला जल्द हो जाएगा।

You cannot copy content of this page