DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगर पंचायत व पंचायत चुनावों में भाजपा को जिताये, विकास कार्यो के लिए राशि की कमी नही होंने देंगे : चेमन देशमुख

डौंडीलोहारा नगर की जनता भाजपा के साथ है, लोकसभा चुनावों में नगर से मिली है बड़ी जीत: राकेश यादव

डौंडीलोहारा। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा संगठन के द्वारा बालोद जिले के 2 नगर पालिका व सभी नगर पंचायतो में चुनाव के दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को डौंडीलोहारा नगर के पुराने जनपद कार्यालय भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख व चुनाव प्रभारी डौंडीलोहारा नगर पंचायत भाजपा नेता राकेश यादव, हरीश कटझरे जिला सोशल मीडिया की प्रमुख मौजूदगी में कार्यशाला बैठक का आयोजन किया। डौंडीलोहारा मंडल व रेंगाडबरी मंडल के सभी पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति में पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा पार्टी संगठन ने तय किया है कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का नेतृत्व हो और यह आवश्यक भी है कि हम जब बड़े चुनावों में मेहनत कर पार्टी को जीत दिलाते है तो अब जो चुनाव हो रहे है, वो कार्यकर्ताओं के लिए है। उनको बड़े दायित्त्व पर काबिज करने को लेकर हम सभी को जनता के बीच जाना है। भाजपा ने अंत्योदय को लक्ष्य मानकर अंतिम व्यक्ति के विकास की योजना बनाया है। जिसमे गांव,गरीब,किसान,मजदूर सभी की सहभागिता से नगर व पंचायत का विकास बड़ा लक्ष्य है। इसमे सभी पार्टी नेताओ को मिलकर इस लक्ष्य को पाना है। जिले के सभी निकायों में हम सभी को जीत दर्ज करना है। केंद्र में राज्य में पार्टी की सरकार है। अब नगर व पंचायतो में भाजपा को जीत दिलाना है। चुनाव प्रभारी राकेश यादव ने कहा कि डौंडीलोहारा नगर की जनता ने हमेशा भाजपा संगठन के ऊपर भरोसा जताया है। लोकसभा चुनावों में मिली जीत में डौंडीलोहारा नगर की जनता का बड़ा योगदान है। हम सब की जिम्मेदारी है कि हम इन चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में मेहनत करे। पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर काम करे। गड़बड़ करने वालों को इस बार पार्टी दूसरा मौका नहीं देगा। ऐसे लोग कार्यवाही के लिए तैयार रहे। राकेश यादव ने कहा कि आप नगर पंचायत चुनावों में जीत दिलाये। विकास कार्यो के लिए पैसों की कमी नही होने देंगे। नगर की जनता जो काम चाहेंगे वो स्वीकृत कराएंगे। डौंडीलोहारा नगर को कांग्रेसी भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएंगे और विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार है। नगर व पंचायतो में भी भाजपा की सरकार बनने पर तेजी से काम होंगे।किसान,मजदूर,गरीब का सपना पूरा होगा। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल,जिला कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा,जिला मंत्री जयेश ठाकुर,जिला सदस्य होरीलाल रावटे, मण्डल अध्यक्ष कुसुम शर्मा,रेंगाडबरी मण्डल अध्यक्ष उत्तरा घरेन्द्र ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता,रूपेश सिन्हा जिला कार्यकारिणी सदस्य जसराज शर्मा, लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम,पूर्व जनपद अध्यक्ष जयलाल मालेकर,दुष्यंतगिरी गोस्वामी,पूनम जैन, संजय दुबे,मोहन निषाद,नरेंद्र लुंकड़,संदीप लोढ़ा,दिनेश जैन,धर्मेंद्र निषाद,यतेंद्र देवांगन,सेवाराम हिरवानी,सुरेश केशरवानी, राजू भंसाली,जयेश जैन, माया ठाकुर,सुभद्रा टांडेकर,रहिमत कोसमा,मनी बघेल,दसोदा भुआर्य,ममता शर्मा,शोभा ठाकुर,नरायन सिन्हा,प्यारेलाल निषाद,सुरेश देशमुख, डोमेन्द देशमुख हीरा ठाकुर,चिमन देशमुख,ढाल साहू,निखिल शर्मा लता गुप्ता,नेहा उपाध्याय,सुरेश देवांगन डेविड बारले,लिलेंद्र सिन्हा,गेंदमल भंसाली,उत्तम मालेकर सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रो के सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

17 तक पर्यवेक्षक पार्षदों के वार्डवार नाम तय करेंगे

चुनाव प्रभारी राकेश यादव ने पर्यवेक्षको को कहा कि सभी वार्डो में जनता के बीच जाकर रायशुमारी करे । योग्य जितने वाले दावेदारों के नाम सामने लाये ताकि पार्टी के आला नेता जल्द नामों की घोषणा कर सके।

जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डौंडीलोहारा नगर में प्रथम आगमन पर चेमन देशमुख का जोरदार स्वागत किया गया। माँ काली मन्दिर में पूजन पश्चात नगर में स्वागत रैली निकालकर बैठक स्थल तक रैली पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने चेमन देशमुख को हार माला पहनाकर फटाखे फोड़कर स्वागत किया। कुसुम शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने हम सभी पर नगर पंचायत व पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करवाने को लेकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर इसमे सफल होना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नगर व पंचायतो में विकास के लिए करोड़ो रूपये की स्वीकृति हो रहा नए कार्य हो रहे है। महिला बहनों को सम्मान के साथ महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा,गरीबो के मकान बन रहे मूलभूत सुविधाओ का तेजी से विस्तार हो रहा है। यह सब भाजपा की सरकार में संभव हो रहा है। इस चुनाव में हम सभी को मिलकर डौंडीलोहारा नगर पंचायत को कांग्रेस मुक्त करना है। इसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध है।

You cannot copy content of this page