257 वाहन चालकों का लर्निंग लायसेंस बनाकर मौके पर प्रदाय किया गया एवं 157 वाहन चालकों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी किया गया
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 सहित कुल 25 लापरवाह वाहन चालकों पर आरटीओ बालोद एवं यातायात की संयुक्त कार्यवाही कर वसूला गया 27700 रू. जुर्माना
“नुक्कड नाटक” के माध्यम से देवरी, संजारी एवं लोहारा में आम जनों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया गया
बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील: यातायात नियमों का पालन करें
बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद एस. आर. भगत के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व वालोद जिले में 35 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान शासकीय आईटीआई संजारी, देवरी में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन यातायात बालोद एवं परिवहन बालोद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। इस शिविर में 257 वाहन चालको का लर्निंग लायसेंस बनावाकर मौके पर ही लर्निंग लायसेंस प्रदाय किया गया है। साथ ही शिविर में आएं लोगों का चिरायु दल स्वास्थय विभाग डौण्डीलोहारा की टीम ने 157 व्यक्तियों का निशुल्क स्वाथ्य जांच कर मधुमेह के मरीजों को तत्काल दवाई एवं उच्च संस्था जाने हेतु उचित परामर्श दिया गया है। इधर “बालोद के रंग” कला जत्था के कलाकारों द्वारा “सड़क सुरक्षा” के विषय पर शासकीय आईटीआई संजारी, देवरी बस स्टैण्ड, लोहारा बस स्टैण्ड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया गया।नुक्कड़ नाटक देखने आएं आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं दुसरो को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है। यातायात सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान रात्रि के समय झलमला चौक बालोद में आरटीओ बालोद एवं यातायात विभाग बालोद द्वारा संयुक्त चेकिंग किया गया। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 यात्री बस वाहन चालक के विरूद्ध कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा 10,000-10,000 रू. कुल 20,000 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य 23 वाहन चालकों पर 7700रू. का जुर्माना कुल 25 वाहन चालकों पर 27700रू. जुर्माना वसूल किया गया। आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान मेला मंडाई में जागरूकता कार्यक्रम, समझाइश अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस बालोद ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे। लर्निंग लायसेंस शिविर में जिला परिवहन अधिकारी प्रकाश रावटे, यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर, जय प्रकाश साहू सहायक वर्ग 02, तारेश कुमार हिरवानी, तुकेश साहू, रमांकांत ठाकुर, चंद्रशेखर साहू, चिरायु दल स्वास्थ्य विभाग डौण्डी लोहारा की टीम में डॉक्टर संजय साहू, डॉ शादिया बानों, डॉ तरूण शर्मा, श्रीमति तोष कुमारी सिन्हा लैब टेक्निशयन, श्रीमति अनिता साहू, यातायात बालोद, डौण्डीलोहारा एवं संजारी थाना स्टॉफ उपस्थित रहे।
