DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हुई थी सगाई, पड़ोसी ने चरित्रहीन बताकर तोड़वा दिया रिश्ता , विरोध करने पर लड़की की पिटाई, नवागांव का किस्सा

बालोद – बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम दरबारी नवागांव( जगन्नाथपुर) में एक लड़की की पिटाई का किस्सा पुलिस तक पहुंचा है लड़की ने गाँव के एक आरोपी रविन्द्र बढ़ाई पर उनकी रिश्ता तोड़वाने का आरोप लगाया है वहीं जब इस बात का पता लड़की को हुई और उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है लड़की कविता(बदला हुआ नाम) का कहना है कि मेरे गांव के रविंद्र बढ़ई द्वारा जो मेरे घर के पड़ोस में रहता है, मेरा सगाई ग्राम राणाखुज्जी के किशोर(बदला हुआ नाम) से दिसंबर 2019 में हुआ था। रविंद्र बढ़ई अपने आप को किशोर का रिश्तेदार होना बताकर मुझ पर झूठे लांछन लगाकर तथा राणाखुज्जी जहां मेरा रिश्ता तय हुआ था, उसे गुमराह कर रिश्ता तोड़वा दिया। 26 जनवरी की सुबह 11 बजे को हमारे गांव के शिक्षक भोज राम ने रविंद्र बढई से पूछा कि कविता के रिश्ते का क्या हुआ? तब रविंद्र बढई ने मेरे घर के सामने शिक्षक को बताया कि मैं किशोर का रिश्तेदार हूं। गांव की चरित्रहीन लड़की को अपने घर की बहू कैसे बनाऊं कहा. जिसे मैं घर के अंदर खिड़की में खड़ी होकर सुनी. जो मुझे अच्छा नहीं लगा, तब मैंने कहा कि आप लोग डेढ़ वर्ष तक क्या कर रहे थे? तब रविंद्र बढई ने मुझे चप्पल फेंक कर मारा , खिड़की में राड होने के कारण चप्पल बाहर आ गया। उसके बाद मुझे गालियां देकर मेरे घर के लगे हुए दरवाजे के सांकल को खोलकर अनाधिकृत रूप से मेरे घर में प्रवेश कर हाथ-मुक्का से मारपीट कर बाल पकड़कर मुझे घसीटते हुए बाहर निकाल दिया और घर के बाहर गली में मेरे साथ बहुत अधिक मारपीट किया तथा मेरे सीने के कपड़े को पकड़ कर खींच दिया. जिससे मेरा कपड़ा फट गया। मारपीट के दौरान गिर जाने से मुझे गांव के फागूराम ने उठाया। उक्त मारपीट की घटना से मेरे आंख में, चेहरे में बाएं तरफ दर्द है, मेरे बाल खींचने से सिर एवं पेट, सीने में भी दर्द है।

You cannot copy content of this page