DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- आज मिले 59 मरीज, कोरोना से 2 मौत की भी पुष्टि, देखिये अब कहां तक पहुंचा ग्राफ

बालोद। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला बालोद ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया है। आज जिले भर में कोरोना के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली लेकिन 2 मौत की भी पुष्टि हुई है। कल तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बालोद जिले में 14 बताई जा रही थी। आज जारी रिपोर्ट में मौत की संख्या अब 16 हो गई है। बताया जाता है कि एक मौत दल्ली राजहरा से भी हुई है जो मरीज राजनांदगांव में भर्ती था। आज कुल 59 मरीज मिले हैं। जिसमें बालोद में17, डौंडी में 18, डौंडीलोहारा में 6 व गुंडरदेही में 9, गुरूर में 9 मरीज मिले हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा अब 2854 तक पहुंचा है। तो वही कोरोना से मरने वालों की संख्या 16 बताई जा रही है। तो वहीं वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 697 है। आज 64 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। घर पर रहकर 275 मरीज उपचार करवा रहे हैं।

You cannot copy content of this page