DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना वैक्सिनेशन का संदेश देने इस शख्स ने चेहरे पर ही करवा लिया चित्रकारी, जानिए इनके बारे में?

दल्ली राजहरा/ बालोद। बालोद जिले के दल्ली राजहरा के रहने वाले एक शख्स ने कोरोना वैक्सिनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अपने चेहरे पर ही चित्रकारी (पेंटिंग) करवा ली है। उनकी तस्वीर लोगों द्वारा सराही जा रही है। दरअसल में यह शख्स ग्रीन कमांडो के नाम से जाने जाते हैं। जिनका पूरा नाम वीरेंद्र सिंह है। जो समय समय पर पर्यावरण संरक्षण के अलावा अलग-अलग क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक करने पहल करते रहते हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने लोगों को मास्क पहनने, सैनिटाइजर इस्तेमाल करने सहित अन्य सावधानी को लेकर जागरूक किया । अब लोगों को अपने चेहरे पर चित्रकारी करके अपील कर रहे हैं कि कोविड-19 वैक्सीन के लिए हम सब तैयार हैं। इस पहल से प्रभावित होकर सराहना भी कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page