DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग: बालोद भाजपा के जिला अध्यक्ष बने सुरेगांव के चेमन देशमुख, महामंत्री से अब सीधे जिला अध्यक्ष की मिली कमान देखिए उनका जीवन परिचय ?

बालोद । बालोद जिले में भाजपा की कमान अब नए अध्यक्ष चेमन देशमुख के हाथों आ गई है। 5 जनवरी को संगठन चुनाव के तहत बालोद जिले में अध्यक्ष चेमन देशमुख के नाम की जिला अध्यक्ष के तौर पर घोषणा हुई। इस घोषणा के होते ही भाजपा में नई ऊर्जा का संचार हो गया। उनके समर्थक सहित शुभचिंतकों ने जिला भाजपा कार्यालय जुंगेरा में जमकर नारेबाजी कर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। आगामी चुनाव को देखते हुए सभी जगह संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें फेरबदल के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास भाजपा कर रही है। इस क्रम में अब चेमन देशमुख बालोद जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। बालोद जिला भाजपा के नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा प्रदेश प्रवक्ता व जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा ने की। जिसमे बालोद जिला भाजपा के नए अध्यक्ष चेमन देशमुख बनाए गए है। जुंगेरा में दोपहर में हुए एक आयोजन में पार्टी कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच नाम की घोषणा हुई ।

इस अवसर पर नीलू शर्मा,यशवंत जैन,पवन साहू,राकेश यादव,वीरेंद्र साहू,राजेन्द्र राय,अभिषेक शुक्ला, प्रीतम साहू,केसी पवार,नरेश यदु,देवेंद्र जायसवाल,दिलीप शर्मा,छगन यदु,संध्या भारद्वाज,प्रमोद जैन शीतल नायक,मीना सत्येंद्र साहू,किशोरी साहू, सौरभ लुनिया, जयेश ठाकुर,अमित चोपड़ा,राकेश छोटू यादव, कुलदीप कत्याल,शाहिद खान,ठाकुर राम चंद्राकर,प्रतिभा चौधरी,मोहन चोपड़ा,अश्वनी यादव,पुष्पेंद्र चंद्राकर,नीतीश मोंटी यादव,सोमेश साहू, चमन लाल व राजनांदगांव के दीपक चौहान,रमेश सोनवानी, नंदकिशोर शर्मा, इशा प्रकाश साहू,कौशल साहू,राजेश सोनी,रोहणी साहू,मनीष झा,कमलेश सोनी,सुरेंद्र देशमुख,प्रेम साहू,मोहन जैन हरीश कटझरे,टीनेश्वर बघेल,राजेश दसोड़े,लीला लाले शर्मा,गोविंद वाधवानी,जसराज शर्मा,महावीर तातेड़,जयलाल मालेकर,कमल बजाज,पंकज चौधरी, दिनेश अग्रवाल,पोषण बनपेला,सुखदेव कोरेटी, व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नए अध्यक्ष का स्वागत सम्मान कर बधाई दी। निवर्तमान अध्यक्ष पवन साहू ने स्वागत भाषण दिया तो मंच संचालन राकेश छोटू यादव ने किया। बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष की घोषणा के समय पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जहां नाम की घोषणा के पूर्व कई नामो की चर्चा होते रही गहमा गहमी का माहौल बना रहा। चेमन देशमुख के अध्यक्ष बनाए जाने पर जमकर आतिशबाजी हुई। बैठक में निर्वाचन के पहले पूर्व मण्डल अध्यक्ष सहित नए मण्डल अध्यक्षों का भी स्वागत सम्मान किया गया। वही नीलू शर्मा ने नए मण्डल अध्यक्षो को शपथ भी दिलाई।

जानिए चेमन देशमुख का जीवन परिचय

चेमन देशमुख ग्राम सुरेगांव, विकासखंड गुण्डरदेही, जिला बालोद के रहने वाले हैं । जिन्होंने एमकॉम तक की पढ़ाई की है। कृषि और व्यापार दोनों से जुड़े हुए हैं। 1990 के दौर से वे जब उनका क्षेत्र राजनांदगांव जिला में जुड़ा था तब से वे राजनीति में सक्रिय रहे हैं और लगातार विभिन्न पदों पर दायित्वों का निर्वहन करते हुए आगे बढ़े हैं। हाल ही में हुए भाजपा में जिला भाजपा महामंत्री बालोद के पद पर भी सुशोभित रहे हैं। अब उन्हें उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया है। अलग-अलग क्षेत्र में उनके कार्यों की अनुभव की बात करें तो वे अखिल भारती विद्यार्थी परिषद में वर्ष 1990-1995 से जुड़ गए थे। उस दौरान में वे पूर्व नगर मंत्री राजनान्दगाँव रहे तो बस्तर विभाग संगठन मंत्री (पूर्णकालिक कार्यकर्ता) हैं।
1994 में छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रहे। संगठनात्मक दायित्व की बात करें तो वे 1998 में भारतीय जनता पार्टी खेरथा मंडल उपाध्यक्ष,2004 में भारतीय जनता पार्टी खेरथा मंडल महामंत्री,2009 में भारतीय जनता पार्टी खेरथा मंडल अध्यक्ष,2016 में जिलाध्यक्ष भाजपा पिछडावर्ग मोर्चा,2020 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा,2022 में जिला भाजपा सहप्रभारी भिलाई और वर्तमान 2024 में जिला भाजपा महामंत्री बालोद पद पर काबिज रहें हैं। वहीं अनुषांगिक संगठन में भी उनकी सक्रियता रही है। जिसके तहत वे 1995से1996 तक जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच राजनांदगांव और 2013 में जिला संयोजक सहकार भारती दुर्ग जिला के पद पर रह चुके हैं।

सहकारिता में भी है 2007 से पकड़

श्री देशमुख की सहकारिता के क्षेत्र में भी 2007 से पकड़ है। जिसके तहत वे 2007 से 2071 तक अध्यक्ष सहकारी विपणन समिति डौंडीलोहारा,2007 में मनोनित. संचालक जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक दुर्ग, 2017 से तक मनोनीत संचालक छ.ग. राज्य दुग्ध महासंघ (देवभोग) फिर 2017 से 2022 तक अध्यक्ष सहकारी विपणन समिति डौंडीलोहारा के पद पर रहें हैं।सामाजिक क्षेत्र की बात करें तो वे जिला महामंत्री सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला बालोद के पद पर भी हैं। वहीं वर्ष 2000-2007 तक वे अध्यक्ष जल उपभोक्ता संस्था भी रह चुके हैं।

You cannot copy content of this page