DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हथौद में हुआ घासीदास जयंती का आयोजन किया, स्व. कुंभकरण बंजारे के परिवार ने उठाया आयोजन का बीड़ा

बालोद/ डौंडीलोहारा। ग्राम हथौद में पूर्व की भांति इस वर्ष भी घासीदास जयंती का आयोजन किया गया। इस जयंती का आयोजन 2010 से कुंभकरण बंजारे के द्वारा प्रति वर्ष आयोजित किया जाता रहा है। उसके निधन के पश्चात इसकी बीड़ा उसके परिवार के लोगों ने उठाया था। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही थे। अध्यक्षता जागृति सोनकर जनपद पंचायत डौंडी लोहारा ने किया। विशेष अतिथि के रूप में रमेश गोरे सरपंच ग्राम पंचायत हथौद,कोदू राम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, भूपेश नायक सरपंच ग्राम पंचायत मुड़िया, इंदरमन देवांगन जोन प्रभारी ,नरेश कुमार अध्यक्ष सतनामी समाज, रिखीराम गांवरे ग्राम प्रमुख, सी. एस. मरावी अमीन पटवारी, भगवान दास समाज सेवक, हीरामन साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत हथौद, अंजू मानिकपुरी ग्राम कोटवार तथा डॉक्टर श्यामसुंदर पसौद थे।

सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा गुरु घासीदास और जैत खाम की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान ग्राम खेरी देसी कौशल से आए हुए पंथी नृत्य पार्टी द्वारा गली भ्रमण का कार्य संपन्न हुआ। तत्पश्चात प्रसाद वितरण के साथ सभा समापन की घोषणा हुई।उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर बी. एल. साहसी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य योगदान ढालेंद्र कुमार बंजारे आत्मज स्वर्गीय कुंभकरण बंजारे का रहा।

You cannot copy content of this page