DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला प्रशासन की नई पहल: गन्ना किसानों को अब परिवहन हेतु ट्रेक्टर ट्राली और गन्ना खेत की तैयारी हेतु कृषि यंत्रों की किराए पर मिलेगी सुविधा

दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना को किसानों की सुविधा हेतु जिला खनिज न्यास से प्रदाय किया गया ट्रैक्टर, ट्राली, शुगर केन लोडर और फ्रंट लोडर

किसान निर्धारित दर पर करा सकेंगे गन्ना परिवहन और गन्ना खेत तैयारी का कार्य

बालोद। बालोद जिले में नववर्ष के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा खासकर गन्ना किसानों के लिए विशेष पहल करते हुए उन्हें गन्ना परिवहन हेतु ट्रैक्टर ट्राॅली और गन्ना खेत की तैयारी हेतु कृषि यंत्रों की सुविधा प्रदान की जा रही है। दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक ने बताया कि जिला खनिज न्यास बालोद मद से दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना करकाभाट को ट्रेक्टर, ट्राली, शुगर केन लोडर, फ्रंट लोडर प्राप्त हुआ है। जिसमें विशेषकर लघु सीमांत कृषकों को गन्ना परिवहन हेतु एवं गन्ना खेत की तैयारी हेतु उन्हें निर्धारित दर पर प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेक्टर ट्राली परिवहन एवं कृषि यंत्रो के माध्यम से खेत की तैयारी किए जाने हेतु गन्ना उत्पादक कृषकों के लिए कुछ शर्ते भी बनाए गए है। जिसके अनुसार लघु एवं सीमांत कृषकों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएगी। जिन कृषकों के पास ट्रेक्टर ट्राली एवं कृषि यंत्र नहीं है उन्हीं कृषकों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी। ट्रेक्टर ट्राली एवं कृषि यंत्रों का उपयोग क्रमवार तरीके से गन्ना विभाग में बनाई गई सूची अनुसार ही होगा। ट्रेक्टर ट्राली एवं कृषि यंत्रों के संचालन में सभी कृषकगण सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि गन्ना परिवहन कार्य में दर का भी निर्धारण किया गया है।

जिसके अनुसार 17 रुपए प्रति किलोमीटर गन्ना परिवहन किया जाएगा। ट्रेक्टर मेंटनेंस प्रति दिन औसत 250 रुपए, ड्राईवर मजदूरी प्रति दिन 600 रुपए, ट्राली मेंटनेस प्रतिदिन 100 रुपए निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि खेत तैयारी कार्य हेतु 06 लीटर डीजल के मान से प्रति घंटा 600 रुपए, मेंटनेंस हेतु प्रतिदिन औसत 250 रुपए, ड्राईवर मजदूरी प्रति दिन 600 रुपए, कारखाना से खेत और खेत से कारखाना रास्ता में डीजल खर्च प्रति किलोमीटर 17 रुपए निर्धारित की गई है।

You cannot copy content of this page