DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोथली में राम सीता बने बच्चे, निकाली झांकी, हुआ ये कार्यक्रम

बालोद – ग्राम  भोथली में निषाद समाज द्बारा गुहा जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी थे. अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत भोथली केशुराम गंधर्व ने की. विशेष अतिथि के रूप में कमलेश श्रीवास्तव विधायक प्रतिनिधि बालोद एवं ग्राम वासी निषाद समाज प्रमुख  हेमलाल निषाद, सचिव गणेश  निषाद उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चे राम सीता व केवट बने रामायण की तरह अभिनय करते हुए निषाद समाज ने उनकी पूजा की झांकी निकाली गई. समाज ने राम के बताये मार्गो पर चलने का संकल्प लिया अतिथियों ने भी आयोजन की सराहना की.  

You cannot copy content of this page