मितानिनों का धरना प्रदर्शन शुरू: बालोद एवं गुंडरदेही ब्लॉक के 993 मितानिन एवं मितानिन कार्यकर्ता हुए शामिल



निक्षय – निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान प्रभावित, प्रदेश के 26 जिला एवं 103 विकासखंड में धरना प्रदर्शन प्रारंभ

बालोद। प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के आवाहन पर सोमवार को जिले के नवीन बस स्टैंड में बालोद एवं गुंडरदेही विकासखंड की 993 मितानिन एवं मितानिन कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन किया। जिला मितानिन संघ अध्यक्ष महेश्वरी साहू ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा निक्षय – निरामय 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण प्रभावित हो रहा है। इस अभियान के तहत 14 दिन तक घर-घर टीबी, कुष्ठ एवं वृद्धजन की पहचान करना है। धरना प्रदर्शन में उपस्थित मितानिनो ने कम से अपनी व्यथा व्यक्त की। संघ के धरने को प्रदेश पदाधिकारी मीना डोंगरे, सारिका मेहर, सरिता निषाद, केशव शर्मा, कीर्ति साहू, गंगा साहू, वैजयंती साहू ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में पद्मिनी अंगारे, लिलेश्वरी साहू, सबीना साहू, माधुरी साहू, मथुरा प्रसाद पांडे, ढेलूराम ठाकुर, राधा कौशिक, छवि साहू, सहित एक हजार से अधिक मितानिन एवं मितानिन कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश की 26 जिलों एवं 103 विकासखंड में प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया।

You cannot copy content of this page