DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

क्या मर गई ममता?जिला अस्पताल के मरच्यूरी के पास मिला नवजात का शव, कपड़े से लिपटा पड़ा मिला शव,अवैध संतान की आशंका

कचरे के ढेर में कपड़े में लिपटा मिला नवजात का शव

दादू सिन्हा, धमतरी। सोमवार को धमतरी के जिला अस्पताल के मरच्यूरी के पास कचरा टंकी के बाजू नवजात शिशु का लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामला धमतरी के जिला अस्पताल के पीछे का है। जहां सुबह सफाई कर्मचारी अपने काम में आ रही थी, तभी वहां अचानक नवजात शिशु पर नजर गई तो उन्होंने अपने जिला अस्पताल के सफाई मैनेजर को बताई कि झाड़ी में एक नवजात शिशु का लाश पड़ा हुआ है। तत्काल सफाई मैनेजर के द्वारा जिला अस्पताल सिविल सर्जन को सूचना दिया गया।

जिसके बाद घटना स्थल पर जा कर डॉ टीम मौके पर पहुंचे। माना जा रहा है कि ये किसी की नाजायज ताल्लूकात का नतीजा हो सकता है। जिसे जग जाहिर होने के डर से झाड़ी में फेंक दिया गया होगा।

इधर खबर मिलने के बाद अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की माने तो नवजात शिशु को झाड़ी में फेंकना अमानवीय है। जिसकी जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद कार्यवाही किए जाने की बात कह रहे है।

You cannot copy content of this page