DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिजली दफ्तर ही सुरक्षित नही, चोरों ने लोहारा के दफ्तर से पार किए 24 हजार कीमती तांबे के केबल

डौंडीलोहारा।छत्तीसगढ़ स्टेट पवर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी लिमिटेड डौंडीलोहारा में कॉपर यानी तांबे की केबल तार की चोरी हो गई है।चोरी हुए तार की कीमत 24 हजार से ज्यादा है। सहायक अभियंता राजेन्द्र साहू की शिकायत लोहारा पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक जेई राजेन्द्र ने बताया दिनांक 07/10/2020 को कार्यपालन अभियंता (स्टोर शाखा) क्षेत्रिय भडार भिलाई-3 से छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी लिमिटेड डौंडीलोहारा को करीब 372 मीटर कापर कट्रोल केबल प्राप्त हुआ था । डौंडीलोहारा स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के स्टोर रूम में उक्त केबल रखा हुआ था। । जिसे दिनांक 20/01/2021 को स्टोर रूम में मीटर रखने के लिए गया। तब मुझे पता चला कि स्टोर रूम का ताला खुला हुआ था, अंदर जाकर देखा तो कापर कट्रोल केबल नही था। चोरी हो गया था।चोरी गये कापर कट्रोल केबल के बारे में सहायक लाईन मेन जगदीश प्रसाद साहू, लाईन परिचारक श्रेणी-2 मोतीलाल ठाकुर, खुमान साहू से उक्त केबल किसी को वितरण करने के संबंध में पूछताछ किया तो वितरण नही करना बताया । विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ किया जो कापर कट्रोल केबल के बारे में जानकारी नही होना बताये । दिनांक 15/01/2021 के रात्रि 07/00 बजे से 20/01/2021 के सुबह 10/00 बजे के मध्य रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा डौंडीलोहारा उपसंभाग के स्टोर रूम का ताला तोडकर स्टोर रूम के अंदर रखा हुआ, करीब 372 मीटर कापर कट्रोल केबल कीमती 24,055/- रूपये को चोरी कर ले गया है । अफसरों की सलाह के बाद कुछ पता न चलने पर रविवार को थाने में शिकायत की गई है।

You cannot copy content of this page